वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग से पहले कैरोलिन का भविष्यवाणी वाला वीडियो वायरल
Newschuski Digital Desk: अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कोरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनते ही पूरा हॉल अफरा-तफरी में तब्दील हो गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और सभी को सुरक्षित बाहर निकालने में कोई गंभीर घटना नहीं घटने दी।
इस घटना के बाद एक अलग ही मामला सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो डिनर शुरू होने से कुछ देर पहले का है। इसमें लेविट मज़ाकिया अंदाज में कहती दिख रही हैं कि आज रात कार्यक्रम में गोलीबारी होगी।
दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण को लेकर बातचीत के दौरान लेविट ने कहा कि ट्रंप का अंदाज़ गर्मजोशी से भरा होगा और वे अपनी तीखी टिप्पणियों से हंसी के कुछ शॉट्स जरूर फायर करेंगे। शुरू में इसे राजनीतिक चुटकुला समझा गया, लेकिन जब कुछ ही देर बाद हॉल में असली गोलियों की आवाज गूंजी, तो लेविट का यह बयान पूरी तरह से अलग अर्थ लेकर आ गया।
U.S. President Donald Trump was escorted out, and attendees took cover as shots were fired at the White House Correspondents' Dinner.
🎥: Reuters#DonaldTrump #USA #WhiteHouse pic.twitter.com/UDhqFhLUZK
— The Hindu (@the_hindu) April 26, 2026
वायरल वीडियो और उठते सवाल
वीडियो में लेविट आत्मविश्वास से कहती नजर आ रही हैं, आज की रात देखने लायक होगी, ट्रंप जब बोलेंगे तो शानदार गोलीबारी होगी। उनके इस बयान को अब लोग सच्ची घटना से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, आखिर प्रेस सचिव को गोलीबारी की आशंका या जानकारी कैसे थी? यह महज एक संयोग है या कुछ और?
🚨 JUST NOW: Karoline Leavitt calls on everyone to watch tonight because Donald Trump will bring the heat and there will be “shots fired”
LET’S FREAKING GO 🔥 pic.twitter.com/GMkccJ7qvw
— MAGA Voice (@MAGAVoice) April 25, 2026
होटल में हड़कंप, सीक्रेट सर्विस ने तुरंत किया कार्रवाई
घटना के वक्त हिल्टन होटल के हॉल में करीब 2600 से अधिक लोग मौजूद थे। गोलियों की आवाज होते ही लोग गेट डाउन चिल्लाते हुए टेबलों के नीचे छिपने लगे, वहीं होटल स्टाफ भी सुरक्षित स्थानों की ओर भागा। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।
इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में ज्योतिषी का बड़ा दावा, ममता का अच्छा वक्त बीता
ट्रंप ने की पुष्टि, सब सुरक्षित, हमलावर गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि वॉशिंगटन डीसी में एक शानदार शाम रही। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बेहतरीन काम किया, उन्होंने तुरंत और बहादुरी से कार्रवाई की। हमलावर को पकड़ लिया गया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का ही पालन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
