दीपिका और रणवीर बनेंगे दूसरी बार माता-पिता, एक्ट्रेस ने यूनिक अंदाज में शेयर की प्रेग्नेंसी

Deepika Padukone second pregnancy

Newschuski Digital Desk: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं, लेकिन उनकी खुशियां अब दोगुनी हो गई हैं। दरअसल, रणवीर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। खुद दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

दुआ की तस्वीर के साथ प्रेग्नेंसी किट कर रही है कंफर्म

दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बेहद यूनिक अंदाज में शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें दुआ के साथ एक प्रेग्नेंसी किट नजर आ रही है। इस किट पर दो लाइनें साफ देखी जा सकती हैं, जो प्रेग्नेंसी को कंफर्म करती हैं। तस्वीर में दुआ का चेहरा भी आधा दिख रहा है। एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ कैप्शन में इविल आई का स्टीकर लगाया है।

19 महीने बाद आई दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब करीब 19 महीने बाद इस कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। पहली बार मां बनने के बाद दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर खुलासा किया था कि उनका सातवां और आठवां महीना काफी दर्द में बीता था। बेटी के जन्म के बाद से एक्ट्रेस पूरा ध्यान अपने परिवार पर दे रही हैं।

Deepika Padukone second pregnancy

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने लगाई बधाईयों की लाइन

प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैंस दिल खोलकर दीपिका और रणवीर को बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारे दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। वहीं, यश देसाई ने दुआ को बड़ी बहन बनने की बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: टॉक्सिक 4 जून को बड़े पर्दे पर मचाएगी तहलका

दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की भी बड़ी लिस्ट

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ और ‘पठान-2’ में दिखेंगी। इसके अलावा, एक्ट्रेस निर्देशक एटली और अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म ‘राका’ में भी अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म ‘राका’ से अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी सामने आ चुका है। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है, और माना जा रहा है कि यह साल 2027 में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: ममता सरकार पर जमकर बरसीं कंगना रनौत

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...