खेसारी लाल और नम्रता मल्ला का नया गाना रोटी गरम हुआ वायरल, केमिस्ट्री देख फैंस बोले- यह तो आग है!
Newschuski Digital Desk: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव जब भी कुछ नया लाते हैं, तो वह सीधा दर्शकों के दिलों और यूट्यूब के ट्रेंड्स में जगह बना लेता है। इस बार खेसारी ने अपनी नई रिलीज ‘रोटी गरम’ के साथ इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। इस गाने में उनके साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस नम्रता मल्ला की जोड़ी ने स्क्रीन पर ऐसी आग लगाई है कि हर तरफ बस इसी गाने की चर्चा हो रही है।
View this post on Instagram
नम्रता मल्ला और खेसारी की कातिलाना केमिस्ट्री
गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने सिग्नेचर देसी स्वैग में नजर आ रहे हैं। लाल गमछा और स्टाइलिश चश्मा पहने खेसारी का ‘देसी टशन’ देखते ही बनता है। वहीं, अपनी बिजली जैसी फुर्ती और बेहतरीन डांस मूव्स के लिए मशहूर नम्रता मल्ला ने पीले रंग के देसी आउटफिट में अपनी अदाओं का ऐसा जादू चलाया है कि फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं।
गाने में रोटी सेंकने के बहाने दोनों के बीच जो मीठी नोकझोंक और रोमांस दिखाया गया है, उसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
View this post on Instagram
शिल्पी राज की आवाज और खेसारी का साथ
इस धमाकेदार गाने को खेसारी लाल यादव के साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अभिषेक बाबू यादव ने लिखे हैं और संगीत अजय सिंह का है। इस टीम ने मिलकर एक ऐसा ‘डांस एंथम’ तैयार किया है जो शादियों और पार्टियों की जान बनने वाला है।
इसे भी पढ़ें: बेरूत में बमबारी देख फूट-फूटकर रोईं मिया खलीफा
यूट्यूब पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस इस गाने को लेकर अपनी दीवानगी कुछ इस तरह जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बवाल सॉन्ग अलर्ट! यह सिर्फ खतरनाक नहीं, महाखतरनाक है। एक अन्य फैन ने चुटकी लेते हुए कहा, गर्दा उड़ा दिया भैया, आपके जैसा कोई नहीं। वहीं एक प्रशंसक ने तो खेसारी को जलवा पैदा करने वाली मशीन तक कह डाला।
इसे भी पढ़ें: हनीमून मनाते हुए फरमान की गोद में नजर आईं मोनालिसा
