गंगा किनारे शराब पीने से टोका, तो पुलिस पर चिल्लाई महिला- हमारी वजह से चलती है तुम्हारी रोजी-रोटी
ऋषिकेश: देवभूमि ऋषिकेश की पवित्रता और मर्यादा को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। हरियाणा से आई एक महिला पर्यटक का पुलिस के साथ बदतमीजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला नीलकंठ मार्ग के फूलचट्टी क्षेत्र का है, जहाँ गंगा किनारे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकने पर महिला पुलिसकर्मियों पर ही बरस पड़ी।
6 अप्रैल की इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्थानीय पुलिस ने महिला को ऋषिकेश के नियमों और गंगा की पवित्रता का हवाला दिया, तो वह भड़क गई। महिला ने बहस के दौरान यहाँ तक कह दिया कि, तुम्हारी रोजी-रोटी हमसे (पर्यटकों से) चलती है।
महिला का दावा था कि चूंकि वह अपने पैसों की शराब पी रही है, इसलिए उसे रोका नहीं जाना चाहिए। उसने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर पर्यटकों को परेशान कर रही है।
पति ने संभाला मोर्चा, तब शांत हुआ मामला
महिला का रवैया काफी आक्रामक था और वह लगातार चिल्ला रही थी। स्थिति बिगड़ते देख महिला के पति ने बीच-बचाव किया और उसे समझा-बुझाकर वहां से ले गए। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
बता दें कि ऋषिकेश एक आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्र है। गंगा किनारे और घाटों पर शराब या मांसाहार का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है और पुलिस इसकी नियमित निगरानी करती है।
इसे भी पढ़ें: बेरूत में बमबारी देख फूट-फूटकर रोईं मिया खलीफा
A woman from Haryana was drinking alcohol with her husband on the Ganga riverbank in Rishikesh. When locals & police stopped them, she lashed out: 'We tourists sustain your livelihood… your money is what we're drinking!'
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 7, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स महिला के व्यवहार की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आर्थिक सहयोग देने का मतलब यह नहीं कि आप किसी क्षेत्र की संस्कृति और आस्था का अपमान करें।
एक यूजर ने लिखा- पर्यटक पैसे देते हैं, यह ठीक है, लेकिन गंगा मां का तट कोई बार काउंटर नहीं है। मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
दूसरे यूजर ने लिखा- आप कहीं भी घूमने जाएं, वहां के नियमों और स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करना आपकी पहली जिम्मेदारी है।
इसे भी पढ़ें: हनीमून मनाते हुए फरमान की गोद में नजर आईं मोनालिसा
