सीएम योगी ने 136 परिवारों को दिया नवरात्रि उपहार, सपा के PDA पर किया तीखा निशाना
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बहराइच के मिहींपुरवा स्थित भरथापुर गाँव के विस्थापित परिवारों के जीवन में नई रोशनी भरी। नदियों और जंगलों से घिरे इस बेहद कठिन इलाके के लोगों को न सिर्फ सुरक्षित जमीन दी गई, बल्कि करोड़ों की आर्थिक मदद भी सीधे उनके खातों में पहुँचाई गई।
मुख्यमंत्री ने इस मंच से समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर सीधा और तीखा हमला बोला। उन्होंने पुरानी सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए पूछा कि जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने इन वंचितों की सुध क्यों नहीं ली?
योगी आदित्यनाथ ने कहा, जो लोग आज बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्होंने सत्ता में रहते हुए केवल अपने परिवार की तिजोरियाँ भरीं। 2017 से पहले यादवों, दलितों, कुशवाहा और मौर्य समाज के लिए कोई संवेदना नहीं थी। मैं पूछना चाहता हूँ कि क्या भरथापुर के ये गरीब उस PDA का हिस्सा नहीं थे? उनके हक की चिंता तब क्यों नहीं की गई?
पिछली सरकारों की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गाँवों में बिजली इसलिए नहीं दी जाती थी क्योंकि उनके सारे काले कारनामे अंधेरे में होते थे। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने बिना किसी भेदभाव के 25 करोड़ जनता को सुविधाओं से जोड़ा है।
इसे भी पढ़ें: फूलन देवी की बहन रुकमणी निषाद बनाया सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष
भरथापुर अब कहलाएगा भरतपुर कॉलोनी
दशकों से बाढ़ और जंगली जानवरों के खौफ में जी रहे 136 परिवारों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं था। मुख्यमंत्री ने इस पुनर्वास बस्ती का नया नाम भरतपुर कॉलोनी रखने की घोषणा की और इसे जनता के लिए ‘नवरात्रि का उपहार’ बताया।
मुख्य सौगातें
आर्थिक मदद: 136 परिवारों के बैंक खातों में कुल 21 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई।
जमीन के पट्टे: विस्थापित परिवारों को रहने के लिए आवासीय भूमि के पट्टे सौंपे गए।
सुविधाओं का निर्देश: सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया कि नई कॉलोनी में बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएँ प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाएँ।
इसे भी पढ़ें: General Knowledge: देश-दुनिया से जुड़े ये रोचक सवाल और उनके जवाब
