पाखंडी ज्योतिषी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र और सम्मोहन की आड़ में महिलाओं से रेप, 58 अश्लील वीडियो बरामद

nasik astrologer ashok kharat arrested

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में आध्यात्म और ज्योतिष की आड़ में चल रहे एक घिनौने खेल का पर्दाफाश हुआ है। नासिक पुलिस ने कथित ज्योतिषी अशोक खरात को एक महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया है, जिस पर बार-बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। आरोपी के दफ्तर से मिले सबूतों ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं, जिससे अंदेशा है कि पीड़ितों की संख्या काफी अधिक हो सकती है।

पुलिस एफआईआर के अनुसार, अशोक खरात ज्योतिष और पूजा-पाठ के नाम पर महिलाओं को उनकी निजी या पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का झांसा देता था।

सम्मोहन और नशा: आरोप है कि वह महिलाओं को अपने ऑफिस बुलाता था और वहां पूजा-पाठ के बहाने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर ‘हिप्नोटाइज’ (सम्मोहित) कर लेता था।

तंत्र-मंत्र का खौफ: बेसुध हालत में शारीरिक शोषण करने के बाद, वह महिलाओं को तंत्र-मंत्र का डर दिखाता था। वह धमकता था कि अगर किसी को बताया तो उनके पति या परिवार की जान को खतरा हो सकता है।

गुप्त कैमरे और ब्लैकमेलिंग का खेल

आरोपी ज्योतिषी सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं करता था, बल्कि उसने अपने ऑफिस में खुफिया सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे थे। नासिक क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान खरात के पास से 58 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं। पुलिस को शक है कि वह इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था ताकि वे मुंह न खोल सकें। बरामद वीडियो की संख्या यह इशारा करती है कि उसने कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।

nasik astrologer ashok kharat arrested

राजनेताओं से संबंध और रसूख का रौब

अशोक खरात के कई दिग्गज राजनेताओं के साथ संबंध थे। वह अक्सर नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें पीड़ितों को दिखाता था ताकि वह साबित कर सके कि उसका रसूख बहुत ऊँचा है और कानून उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसी रसूख के दम पर वह लंबे समय तक अपने काले कारनामों को छिपाए रखने में कामयाब रहा।

इसे भी पढ़ें: प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, आपकी जेब पर पड़ेगा थोड़ा और बोझ, जानें नई दरें

IPS अधिकारी के नेतृत्व में SIT गठित

मामले की गंभीरता और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस SIT का नेतृत्व तेजतर्रार IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते करेंगी।

फिलहाल, कोर्ट ने आरोपी अशोक खरात को 24 मार्च तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब बरामद वीडियो के आधार पर अन्य पीड़ितों की पहचान करने और आरोपी के सहयोगियों का पता लगाने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें: सिपाही ने दुष्कर्म पीड़िता को होटल चलने का दिया ऑफर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...