98th Oscars: ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा के 9 करोड़ के नेकलेस और Dior गाउन ने खींचा सबका ध्यान
98th Oscars: ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की चमक तब और बढ़ गई जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और मशहूर सिंगर निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर कदम रखा। व्हाइट गाउन में प्रियंका किसी परी जैसी लग रही थीं, वहीं निक जोनस ब्लैक सूट में बेहद डैशिंग नजर आए। रेड कार्पेट पर दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस और फोटोग्राफर्स अपनी नजरें नहीं हटा पाए।
गाउन की खासियत, Dior का मास्टरपीस
प्रियंका ने इस खास शाम के लिए मशहूर फ्रेंच फैशन हाउस Dior का डिजाइन किया हुआ ‘स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन’ चुना था।
Priyanka Chopra Jonas and Javier Bardem presenting the #Oscar award for Best International Feature Film.#PriyankaChopra #Oscars2026 pic.twitter.com/wENAEpnISo
— Whynot Cinemas (@whynotcinemass_) March 16, 2026
डिजाइन: स्वीटहार्ट नेकलाइन और थाई-हाई स्लिट (Thigh-high slit) स्टाइल वाले इस गाउन में प्रियंका का अंदाज बेहद क्लासी था।
डिटेलिंग: गाउन के निचले हिस्से और स्लिट के पास इस्तेमाल किए गए ‘फेदर्स’ (पंख) ने उनके लुक को एक ड्रामेटिक और रॉयल टच दिया।
स्टाइलिंग: फिटेड सिल्हूट और कमर के पास की हल्की ड्रेपिंग उनके व्यक्तित्व को निखार रही थी। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक पॉइंटेड हील्स और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया।
VIDEO | Priyanka Chopra and Nick Jonas walk the red carpet at the Oscars 2026.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Na4tK5N6RL
— Press Trust of India (@PTI_News) March 16, 2026
8 से 9 करोड़ का डायमंड नेकलेस
प्रियंका के आउटफिट से ज्यादा चर्चा उनके गले में चमक रहे हीरे के हार की हो रही है। लग्जरी ब्रांड Bvlgari (बल्गारी) का यह चोकर स्टाइल नेकलेस सफेद हीरों से जड़ा हुआ था। फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस हार की कीमत लगभग 1 मिलियन डॉलर (करीब 8 से 9 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर बनी बेस्ट फिल्म
प्रियंका सिर्फ रेड कार्पेट तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि वह अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर भी आईं। उनकी ग्रेसफुल एंट्री और आत्मविश्वास ने वहां मौजूद हॉलीवुड के बड़े सितारों को भी प्रभावित किया। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स के वीडियो और तस्वीरें जंगल की आग की तरह वायरल हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें: Aligarh News: यार के साथ होटल के कमरे में थी पत्नी
