गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए नहीं लग रहा फोन! व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल और ऐप से ऐसे करें बुकिंग

lpg cylinder booking

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चैन पर पड़ रहे असर के बीच देश में एलपीजी गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर लोग एहतियात के तौर पर गैस सिलेंडर की बुकिंग करने लगे हैं। इसका असर यह हुआ है कि गैस एजेंसियों के फोन नंबर लगातार व्यस्त रहने लगे हैं और कई लोगों को कॉल के जरिए सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो रही है।

हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फोन कॉल ही सिलेंडर बुक करने का एकमात्र तरीका नहीं है। अगर कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रही है तो कुछ दूसरे आसान तरीकों से भी आप घर बैठे मिनटों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

lpg cylinder booking

व्हाट्सएप से ऐसे करें बुकिंग

अगर कॉल के जरिए बुकिंग नहीं हो पा रही है तो व्हाट्सएप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कराया जा सकता है। इसके लिए ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित गैस कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं।

इंडेन के ग्राहक: 7588888824 नंबर पर REFILL लिखकर मैसेज करें।

एचपी गैस के ग्राहक: 9222201122 नंबर पर Hi या Book लिखकर मैसेज करें।

भारत गैस के ग्राहक: 1800224344 नंबर पर Hi या Book लिखकर बुकिंग करें।

एसएमएस के जरिए बुकिंग

ग्राहक एसएमएस के जरिए भी अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर मोबाइल नंबर से मैसेज भेजना जरूरी है।

इंडेन: 7718955555 नंबर पर REFILL लिखकर एसएमएस भेजें।

भारत गैस: 7715012345 या 7718012345 नंबर पर LPG लिखकर मैसेज करें।

lpg cylinder booking

मिस्ड कॉल से बुकिंग

अगर कॉल कनेक्ट नहीं हो रही है तो मिस्ड कॉल देकर भी सिलेंडर बुक कराया जा सकता है।

इंडेन: 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल दें।

एचपी गैस: 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल दें।

इसे भी पढ़ें: गैस संकट से जूझ रहा भारत, सरकार ने बढ़ाया उत्पादन

मोबाइल ऐप से बुकिंग

आज के डिजिटल दौर में गैस सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल ऐप के जरिए भी आसानी से की जा सकती है। ग्राहक उमंग ऐप के अलावा पेटीएम, फोनपे और अमेजॉन पे जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इन प्लेटफार्म पर कुछ मिनट में बुकिंग पूरी हो जाती है और पेमेंट भी ऑनलाइन किया जा सकता है।

डिलीवरी में देरी पर करें शिकायत

अगर सिलेंडर बुक होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिलती है तो ग्राहक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल किया जा सकता है।

इंडेन: 1800-2333-555

भारत गैस: 1800-22-4344

एचपी गैस: 1800-2333-555

इसे भी पढ़ें: रोशनी वालिया ने प्रिंटेड टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ढाया कहर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...