रोशनी वालिया ने प्रिंटेड टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ढाया कहर, सादगी छोड़ अब ग्लैमर से जीत रहीं फैंस का दिल
Newschuski Digital Desk: 24 वर्षीय एक्ट्रेस रोशनी वालिया इन दिनों अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक्स के कारण इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें साझा कर रोशनी ने एक बार फिर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। उनकी ताज़ा तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल साफ झलक रहा है।
View this post on Instagram
कैसा है लेटेस्ट लुक
रोशनी ने इस बार व्हाइट कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट और शॉर्ट्स को अपना आउटफिट चुना है। अपने इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने खुले कर्ली बालों के साथ अपने लुक को नेचुरल रखा है। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपनी खूबसूरती को उभारा है। कभी कुर्सी पर बैठकर तो कभी खड़े होकर रोशनी ने बेहद कातिलाना अंदाज में पोज दिए हैं, जिसमें वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
अजबदे से ग्लैमरस दीवा तक का सफर
रोशनी वालिया को आज भी लोग ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ में उनके ‘छोटी अजबदे’ के किरदार के लिए याद करते हैं। उस समय अपनी सादगी से घर-घर में पहचान बनाने वाली रोशनी अब अपने बोल्ड मेकओवर से बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं। महज सात साल की उम्र में विज्ञापनों से शुरुआत करने वाली रोशनी अब फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में भी अपने कदम जमा रही हैं।
View this post on Instagram
तस्वीरें शेयर होने के कुछ ही घंटों के भीतर रोशनी के पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कैमरे की ओर देखने का उनका खास अंदाज और उनकी पर्सनैलिटी लोगों को उनका दीवाना बना रही है।
इसे भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी
