पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कल होगी जारी, यूपी के 2.15 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

pm kisan samman nidhi 22nd

Lucknow News: मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार (13 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

डीबीटी से सीधे खाते में जाएगी राशि

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत इन किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए सीधे 4335.11 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। योजना के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। इससे पहले 19 नवंबर 2025 को पीएम मोदी ने कोयम्बटूर से 21वीं किस्त जारी की थी।

यूपी के किसानों को अब तक 94 हजार करोड़ से अधिक

उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में 21वीं किस्त तक कुल 94,668.58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। 22वीं किस्त के रूप में 4335.11 करोड़ रुपये और मिलने के बाद यह राशि 99,003.69 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी।

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी

वर्षवार जारी धनराशि

2018-19: 2,238.92 करोड़

2019-20: 11,006.87 करोड़

2020-21: 14,432.14 करोड़

2021-22: 15,775.52 करोड़

2022-23: 12,454.32 करोड़

2023-24: 13,808.48 करोड़

2024-25: 15,594.74 करोड़

2025-26 (अप्रैल-जुलाई): 5,043.33 करोड़

2025-26 (अगस्त-नवंबर): 4,314.26 करोड़

2025-26 (दिसंबर-मार्च): 4,335.11 करोड़ (शुक्रवार को जारी होंगे)

कुल: 99,003.69 करोड़ रुपये

इसे भी पढ़ें: मौत के मुंह से वापस लौटी महिला, एम्बुलेंस के झटके से लौटी जिंदगी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...