3 बीवियां और 19 बच्चों के बाद 65 साल के हकीम 26 की लड़की से रचाई चौथी शादी
Newschuski Digital Desk: प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह कहावत पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहने वाले एक बुजुर्ग हकीम साहब ने सच कर दिखाई है। 65 साल की उम्र में, जब लोग आराम की सोचते हैं, हकीम साहब ने सफेद दाढ़ी और पूरे स्वैग के साथ अपने से 39 साल छोटी लड़की से निकाह कर सबको चौंका दिया है।
चौथी बेगम और 19 बच्चों का कुनबा
हकीम साहब की यह कोई पहली शादी नहीं है। जानकारी के मुताबिक, उनकी पहले से ही तीन बीवियां हैं और उन सबसे मिलाकर उनके कुल 19 बच्चे हैं। अब 26 साल की युवती उनकी चौथी बेगम बनकर घर आई हैं। वायरल वीडियो में दुल्हन भी काफी खुश नजर आ रही है, जिसने लाल जोड़ा पहना हुआ है।
विदाई का अनोखा अंदाज
शादी की रस्मों के बाद जब विदाई का वक्त आया, तो हकीम साहब का अंदाज देखने लायक था। चचा ने कार की स्टेयरिंग खुद संभाली और अपनी नई नवेली दुल्हन को बगल में बिठाकर किसी जवान लड़के की तरह स्टाइल में निकल पड़े। उनका यह आत्मविश्वास देखकर वहां मौजूद लोग भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए।
इसे भी पढ़ें: बीमा धारकों के लिए खुशखबरी, अब 8 नहीं, सिर्फ 5 साल बाद रिजेक्ट नहीं होगा कोई क्लेम
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग इस बेमेल जोड़ी पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
यूजर कमेंट्स: एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, मोहल्ले वाले बहुत खुश लग रहे हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा, सब पैसों का खेल है भाई, वरना 26 साल की लड़की और 65 के चचा का क्या मेल?
हकीम का जलवा: कुछ लोगों ने हकीम साहब की सेहत और जज्बे की तारीफ करते हुए लिखा, वो हकीम हैं, उनकी सेहत आपसे और हमसे ज्यादा जवान है। फिलहाल, यह शादी पूरे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ इसे रब की मर्जी मान रहे हैं तो कुछ इसे पारिवारिक मजबूरी का नाम दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी का दीवाना था आतंक का सरगना ओसामा बिन लादेन
