केरल अब केरलम के नाम से जाना जाएगा, केंद्र सरकार ने राज्य के नाम बदलने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
नई दिल्ली: केरल राज्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को केरल का नाम बदलकर केरलम करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब केरल में अप्रैल-मई के बीच विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिससे इस फैसले को और अहम माना जा रहा है।
कब भेजा गया था प्रस्ताव
केरल विधानसभा ने 24 जून 2024 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर ‘केरलम’ करने की मांग की थी। इस प्रस्ताव पर अब करीब डेढ़ साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगा दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इस फैसले की औपचारिक जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नाम बदलने की मांग लंबे समय से चल रही थी, क्योंकि मलयालम भाषा में राज्य को ‘केरलम’ ही कहा जाता है। अब केंद्र की मंजूरी के बाद जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से लागू कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी का दीवाना था आतंक का सरगना ओसामा बिन लादेन
