19 साल बाद भारत लौट रहीं पॉप क्वीन शकीरा, मुंबई और दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट
Newschuski Digital Desk: पॉप संगीत की दुनिया का वो नाम, जिसकी एनर्जी और डांस मूव्स का हर कोई दीवाना है शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि इस बार वह सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि राजधानी दिल्ली के फैंस को भी अपनी परफॉर्मेंस से दीवाना बनाएंगी।
कब और कहाँ होंगे कॉन्सर्ट
आयोजकों ने शकीरा के इस मेगा टूर की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
10 अप्रैल: मुंबई में धमाकेदार परफॉर्मेंस।
15 अप्रैल: दिल्ली के फैंस के लिए लाइव कॉन्सर्ट।
यह पहली बार है जब शकीरा भारत के दो अलग-अलग शहरों में अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरेंगी।
भारत से है पुराना और खास कनेक्शन
शकीरा आखिरी बार साल 2007 में अपने ‘ओरल फिक्सेशन टूर’ के दौरान मुंबई आई थीं। अब करीब 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। शकीरा खुद भी इस दौरे को लेकर काफी भावुक हैं। उन्होंने कहा, भारत में परफॉर्म करना हमेशा से मेरे लिए खास रहा है। मुंबई और दिल्ली के फैंस के साथ फिर से जुड़ना एक यादगार अनुभव होगा।
इसे भी पढ़ें: फिल्मों के ऑफर्स ठुकराने पर अमृता फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी
यह दौरा सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है। शकीरा इस बार फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट के जरिए एक बड़ा संदेश भी देना चाहती हैं। इस इवेंट का उद्देश्य बच्चों के बेहतर पोषण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूकता फैलाना है।
तीन दशक का शानदार सफर
1990 के दशक से शुरू हुआ शकीरा का सफर आज उन्हें उस मुकाम पर ले आया है जहाँ वह दुनिया की सबसे सफल सिंगर्स में से एक हैं। ‘हिप्स डोंट लाइ’, ‘वाका वाका’ और ‘व्हेनएवर, वेयरएवर’ जैसे गानों ने उन्हें हर घर में पहचान दिलाई है। 10 और 15 अप्रैल को होने वाले इन कॉन्सर्ट्स के हाउसफुल रहने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल में घिरे ब्रिटिश राजकुमार एंड्रयू
