पूनम पांडे को फिर मिला प्यार, वैलेंटाइन डे पर मिस्ट्री मैन के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Newschuski Digital Desk: एक्ट्रेस पूनम पांडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस साल के वैलेंटाइन डे को उन्होंने बेहद खास अंदाज में मनाया और इंस्टाग्राम पर एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि पूनम एक बार फिर प्यार में हैं और शायद जल्द ही दूसरी बार घर बसाने की तैयारी कर रही हैं।
ये मेरी हैप्पी स्पेस है, तस्वीरों ने बढ़ाई धड़कनें
पूनम द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वे काफी खुश और रिलैक्स्ड नजर आ रही हैं। एक फोटो में वे इस मिस्ट्री मैन के साथ मिरर सेल्फी ले रही हैं। दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं। एक अन्य फोटो में पूनम उस शख्स की बाहों में सुकून से लेटी हुई दिख रही हैं। पूनम ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- यह मेरी हैप्पी स्पेस है। उनके इस कैप्शन ने फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी है कि क्या यह वाकई उनका नया पार्टनर है।
Small dots. Big distractions.🔥😅 pic.twitter.com/LOU81nDs4m
— Poonam Pandey (@iPoonampandey) February 12, 2026
कौन है ये मिस्ट्री मैन
पूनम ने अभी तक इस रहस्यमयी शख्स का चेहरा दुनिया के सामने नहीं लाया है। तस्वीरों में उसका चेहरा छिपा हुआ है, जिसके कारण कमेंट सेक्शन सवालों से भर गया है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये लकी इंसान कौन है? और क्या यह वाकई प्यार है या फिर किसी नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन? फिलहाल पूनम ने इन सवालों पर चुप्पी साधी हुई है। पूनम पांडे का पिछला रिकॉर्ड देखते हुए फैंस थोड़े सतर्क भी हैं।
इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप कोच सीमा आनंद ने पुरुषों को दिए ये 5 गोल्डन रूल्स
सैम बॉम्बे के साथ शादी: 2020 में उन्होंने सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद मारपीट और गंभीर आरोपों के चलते दोनों अलग हो गए।
मौत की झूठी खबर: पिछले साल 2 फरवरी को उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता के नाम पर अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।
इसे भी पढ़ें: रागिनी 3 में साथ नजर आएंगे तमन्ना भाटिया और जुनैद खान
