सुपर बाउल में किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
Newschuski Digital Desk: सुपर बाउल का मैदान हो और वहां ग्लैमर का तड़का न लगे, ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन इस बार सुर्खियां खेल से ज्यादा स्टैंड्स में बैठे दो दिग्गजों ने बटोरीं। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन और दिग्गज F1 रेसर लुईस हैमिल्टन को एक साथ हंसते-मुस्कुराते देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों ने आग लगा दी है और फैंस तो मान चुके हैं कि इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को लगभग ऑफिशियल कर दिया है।
2010 की दोस्ती, 2026 में हुआ धमाका
किम और लुईस की जान-पहचान कोई नई नहीं है, वे 2010 से एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। लेकिन साल 2026 की शुरुआत ने इस दोस्ती को नया मोड़ दे दिया। इस अफेयर की खबरों को तब पंख लगे जब दोनों को एक साथ यूरोप ट्रिप पर एन्जॉय करते देखा गया। इनकी रोमांटिक मुलाकातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
Lewis and Kim Kardashian at the Superbowl #SuperBowlLX pic.twitter.com/SokO1Haeec
— Sir Lewis Updates (@LH44updates) February 9, 2026
वायरल वीडियो: पीपल मैगजीन के मुताबिक, पेरिस के एक होटल में दोनों का साथ दिखना किसी औपचारिक मुलाकात से कहीं ज्यादा था।
इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट छोड़ेंगी अमेरिका
इंग्लैंड की यादें: नए साल के बाद इस जोड़ी को इंग्लैंड के एस्टेले मनोर में सुकून के पल बिताते देखा गया। चर्चा है कि वहां उन्होंने कपल मसाज और प्राइवेट डिनर का आनंद लिया।
ग्लैमरस डेट नाइट: पेरिस फैशन वीक के दौरान किम कार्दशियन के ब्लैक कैटसूट वाले लुक ने तो सुर्खियां बटोरी ही थीं, लेकिन लुईस के साथ उनकी डेट नाइट ने सबको हैरान कर दिया।
इसे भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर मेलानिया ट्रंप का जादू
