राहुल गांधी के बयान पर कंगना रनौत का तीखा हमला, बोलीं- ऐसी भ्रष्ट मानसिकता से और क्या उम्मीद करें

kangana ranaut slams rahul gandhi

नई दिल्ली: संसद के भीतर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एपस्टीन फाइल्स का जिक्र किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी ने इस फाइल को लेकर जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया, उस पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कड़ी आपत्ति जताई है।

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने कहा, राहुल गांधी की जो शब्दावली है, जिस तरह उन्होंने एपस्टीन फाइल्स को लेकर कहा कि इसमें अभी बहुत माल है, कबाब है… ऐसी खराब और भ्रष्ट मानसिकता वाले व्यक्ति से और क्या उम्मीद की जा सकती है? कंगना ने आरोप लगाया कि देश के एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती।

क्या है राहुल गांधी का दावा

दरअसल, राहुल गांधी ने अमेरिका की विवादित ‘एपस्टीन फाइल्स’ का जिक्र करते हुए कहा था कि इसमें अभी बहुत सी जानकारी निकलना बाकी है और पूरा देश यह जानना चाहता है कि आखिर उन फाइलों के भीतर क्या है।

MEA ने दी सफाई, अपराधी की बकवास बातों को नजरअंदाज करें

इस विवाद के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी अपना रुख स्पष्ट किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि एपस्टीन फाइलों में प्रधानमंत्री की 2017 की इजरायल यात्रा का जिक्र महज एक आधिकारिक यात्रा की सूचना है। इसके अलावा ईमेल में कही गई बाकी बातें एक दोषी अपराधी की बकवास हैं, जिन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चैपल रोन के गाउन ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ट्रोलर्स को दिया जवाब

कौन था जेफरी एपस्टीन

जेफरी एपस्टीन अमेरिका का एक बेहद विवादित फाइनेंसर था, जिस पर नाबालिग लड़कियों की सेक्स-ट्रैफिकिंग (देह व्यापार) के गंभीर आरोप थे। 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मुकदमे के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या करार दिया गया था। हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग ने उससे जुड़ी लाखों पन्नों की फाइलें और हजारों वीडियो-तस्वीरें जारी की हैं, जिसे लेकर अब भारत में भी राजनीति शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका के मध्य हुआ ऐतिहासिक समझौता, झूमा बाजार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...