धर्म के नाम पर ट्रोल करने वालों को उर्फी जावेद का बेबाक जवाब. खुद को बताया नास्तिक
Newschuski Digital Desk: टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद का नाम एक बार फिर विवादों से जुड़ गया है। हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक चौंकाने वाला दावा किया था। फैजान का कहना था कि उर्फी जावेद को इस्लाम धर्म से बाहर निकाल दिया गया है क्योंकि वह कुरान और इस्लाम के नियमों को नहीं मानतीं। उन्होंने यहां तक कहा कि मौलानाओं ने लिखित में यह फैसला लिया है और अब से उर्फी को उनके मुस्लिम नाम से नहीं पुकारा जाना चाहिए।
उर्फी का करारा पलटवार
इन दावों पर जब उर्फी से सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब हमेशा की तरह बेबाक और थोड़ा मजाकिया था। उर्फी ने हंसते हुए कहा, मैं तो बहुत पहले ही इस्लाम से निकल गई थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपना नाम बदलकर गीता भारद्वाज रख लिया है, तो वह हैरान रह गईं और बोलीं, ये सब कौन बोल रहा है? मुझे किसी धर्म से कौन निकालेगा, मैं तो किसी धर्म को मानती ही नहीं हूं।
Social Media Influencer Faizan Ansari claims that Urfi Javed is no longer a Muslim. He says her new name is Geeta Bharatwaj !#GeetaBharatwaj #UorfiJaved #ViralNews #ViralVideo #FaizanAnsari @timesofindia @TOIMumbai @TOIIndiaNews @htTweets @pinkvilla @dna @TheSiasatDaily… pic.twitter.com/RdxlFFZdZx
— Faizan Ansari (@FaizanBombay) January 31, 2026
मैं नास्तिक हूं और मेरा कोई ठिकाना नहीं
उर्फी ने साफ किया कि वह एक नास्तिक (Atheist) हैं। उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, जिसका कोई ठिकाना ही नहीं है, उसे आप कहां से निकालोगे? उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप, बिल गेट्स और एलन मस्क समेत कई दिग्गजों के नाम आए सामने
फैंस और ट्रोलर्स के बीच छिड़ी जंग
उर्फी के इस वीडियो पर इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। जहां कुछ लोग उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अच्छा हुआ खुद ही बता दिया, वरना लोग तो पीछे पड़े ही थे। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, जब भगवान को मानते ही नहीं, तो मुसीबत पड़ने पर उन्हें याद भी मत करना।
फैजान अंसारी ने अपने वीडियो में लोगों से अपील की थी कि उर्फी को अब किसी मुस्लिम नाम से न पहचाना जाए, लेकिन उर्फी ने साफ कर दिया है कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ें: प्राइवेट वीडियो लीक होने पर भड़कीं अलीना आमिर
