युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप, मंगेतर को वीडियो भेजकर तुड़वाई दो शादियां

woman blackmail

Lucknow News: मड़ियांव पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसने एक युवती की जिंदगी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आरोपी शंत शरण ने न केवल युवती का शारीरिक शोषण किया, बल्कि अश्लील वीडियो के दम पर उसकी दो बार तय हो चुकी शादियां भी तुड़वा दीं। आरोपी उसे ताउम्र अपनी “बिन ब्याही दासी” बनाकर रखना चाहता था।

2015 से शुरू हुआ दरिंदगी का सिलसिला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शंत शरण लखनऊ के फैजुल्लागंज का रहने वाला है और उसका पुराना परिचित था। 11 मई, 2015 को उसने किताब देने के बहाने युवती को बुलाया और फिर डालीगंज स्थित एक घर ले गया। वहां उसने युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। जब युवती को होश आया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे खामोश कर दिया। इसके बाद 7 साल तक वह वीडियो के दम पर उसका यौन शोषण करता रहा।

शादी तय होते ही बन जाता है काल

युवती ने अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने हर बार उसकी खुशियों में आग लगा दी।

पहली शादी (2023): युवती का रिश्ता ठाकुरगंज में तय हुआ। शंत शरण ने मंगेतर और ससुराल वालों को अश्लील वीडियो भेज दिया, जिससे शादी टूट गई।

दूसरी शादी (मार्च 2026): हाल ही में कानपुर के एक युवक से शादी तय हुई थी, जो 9 मार्च को होनी थी। आरोपी ने फिर वही खेल खेला और मंगेतर को वीडियो भेजकर यह शादी भी तुड़वा दी।

सिर्फ हवस नहीं, पैसे भी ऐंठे

आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर युवती से 2 लाख रुपये की फिरौती भी ली। पीड़िता ने बताया कि उसने जुलाई 2022 में अपनी मां के खाते से पैसे निकालकर उसे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उसने वीडियो डिलीट नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी को दिया 40 दिन का अल्टीमेटम

कार में अपहरण और सरेराह पिटाई

पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। 10 नवंबर को आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक एसयूवी (SUV) से युवती का अपहरण किया और चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, 30 नवंबर को गल्ला मंडी में युवती के पिता के मेडिकल स्टोर के पास आरोपी ने उसे सरेआम पीटा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। साक्ष्यों के आधार पर गुरुवार को आरोपी शंत शरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता और उसका परिवार इस समय गहरे सदमे (अवसाद) में है।

इसे भी पढ़ें: फौजी की पत्नी होना साहस और खौफ का मिला-जुला अहसास

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...