Jhansi News: पति ने होटल में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी से रिश्तों की कड़वाहट और धोखे की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक पति ने शक होने पर अपनी पत्नी का पीछा किया और आखिरकार उसे एक होटल के कमरे में दूसरे युवक के साथ पकड़ लिया। इसके बाद जो ड्रामा हुआ, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।
घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित कर्मा होटल की है। पति को काफी समय से अपनी पत्नी की हरकतों पर संदेह था। 11 जनवरी को जब उसे खबर मिली कि पत्नी किसी युवक के साथ होटल गई है, तो उसने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और खुद भी वहां पहुंच गया। जैसे ही पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया, अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही पत्नी का प्रेमी अपनी जान बचाने के लिए बेड के नीचे जा छिपा। हालांकि, पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और बाहर घसीटा।
होटल के गलियारे में घंटों चले इस हंगामे के दौरान पत्नी के तेवर ढीले पड़ने के बजाय और तीखे हो गए। उसने सबके सामने चिल्लाते हुए कहा, मैं दो साल से इसके साथ नहीं रह रही हूं। यह शख्स मेरे लिए मर चुका है और मैं इसे तलाक देने को तैयार हूं।
पत्नी होटल में अपने प्रेमी संग गई हुई थी. पीछे से पति पुलिस के साथ होटल में पहुंच गया.
प्रेमी संग पकड़े जाने के बाद महिला बोली-ये मेरे लिए मर गया, तलाक दे दूंगी. मामला यूपी के झांसी का है. @barkhatrehan16 @DeepikaBhardwaj @Manish_NSPF @MdZarafat @ShoneeKapoor pic.twitter.com/QmgcyQg2pv— न्याय संकल्प परिवार फाउंडेशन (रजि0) (@Zarafatkhan7) January 16, 2026
10 लाख की डिमांड और सुलह की नाकाम कोशिश
पीड़ित पति ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले हुई थी, लेकिन जल्द ही अनबन शुरू हो गई। साल 2023 में पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीड़न का केस किया था, जो बाद में समझौते के जरिए खत्म हुआ। पति का कहना है कि समझौता होने के बाद भी पत्नी ठीक से नहीं रह रही थी। वह न तो तलाक दे रही है और न साथ रह रही है, बल्कि तलाक के बदले 10 लाख रुपये की मांग कर रही है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल जारी
नवाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और पति, पत्नी व प्रेमी-तीनों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पति की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: कौन हैं सीमा आनंद! 15 साल के लड़के वाले बयान पर इंटरनेट पर छिड़ी बहस
