हर हर महादेव बोलकर दर्शकों का दिल जीतीं सदाफ, Splitsvilla 16 में मचाया धमाल

splitsvilla 16 sadaf shanker

Newschuski Digital Desk: MTV का चर्चित रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ अपने 16वें सीजन के साथ वापस आया है और पहले ही एपिसोड ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार सबकी नजरें एक खास कंटेस्टेंट पर टिकी हैं, जिन्होंने अपने अनोखे अंदाज से सबका दिल जीत लिया है। नाम है सदाफ शंकर।

शो के पहले एपिसोड में जब सभी प्रतिभागी अपना-अपना परिचय दे रहे थे, तो सदाफ ने जिस तरह से खुद को पेश किया, वह सबसे अलग था। मुंबई की रहने वाली अफगान मूल की यह लड़की ने बताया कि वह भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं और इसी श्रद्धा के चलते उन्होंने अपने नाम के साथ ‘शंकर’ जोड़ा है। उनके ‘हर हर महादेव’ कहने के साथ ही पूरे सेट पर एक अलग ही ऊर्जा फैल गई और होस्ट करण कुंद्रा समेत सभी ने उनकी इस भक्ति की तारीफ की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sadhaaf Shankar (@sadhaafshankar)

कौन हैं सदाफ शंकर

सदाफ मूल रूप से अफगानिस्तान से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन कई सालों से मुंबई में रह रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें भारत, यहां की संस्कृति, खाना और लोग बेहद पसंद हैं। सदाफ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक मॉडल के तौर पर भी अपना करियर बना रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sadhaaf Shankar (@sadhaafshankar)

इस सीजन की अन्य खास बातें

शो को एक बार फिर सनी लियोनी और करण कुंद्रा की जोड़ी होस्ट कर रही है।

प्रतियोगियों के रहने के लिए एक शानदार और लग्जरी विला दिखाया जा रहा है।

इस सीजन में टीवी एक्ट्रेसेज उर्फी जावेद और निया शर्मा भी विशेष भूमिका में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: तहलका मचाए हुए है टॉक्सिक का टीजर

इसे भी पढ़ें: अपकमिंग मूवी मिर्जापुर द फिल्म में स्वीटी की मौत से वापसी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...