AP ढिल्लों विवाद के बाद तारा और वीर ने लिया अलग होने का फैसला
Newschuski Digital Desk: बॉलीवुड का एक और मशहूर कपल अलग होता नजर आ रहा है। एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया, जो पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में थे, अब ब्रेकअप की खबरों से चर्चा में हैं। यह खबर उस वक्त सामने आई है जब दोनों हाल ही में एक कॉन्सर्ट को लेकर हुए विवाद में घिरे थे।
क्या वजह बना AP ढिल्लों का कॉन्सर्ट
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब तारा, सिंगर एपी ढिल्लों के एक कॉन्सर्ट में स्टेज पर नजर आईं। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री ने वहां मौजूद दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वीर को नाराज और परेशान दिखाया गया था। हालांकि, बाद में एक अनएडिटेड वीडियो आया जिसमें स्थिति कुछ अलग दिखी।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, फैंस का फेवरेट कपल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का कथित तौर पर ब्रेकअप हो गया है.
▶ तारा और वीर ने शांति से अलग होने का फैसला किया, वजह का खुलासा नहीं
▶ दोनों ने 2025 की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी#TaraSutaria #VeerPahadia #kadak pic.twitter.com/0U5OdkYtTT
— Kadak (@itskadak) January 9, 2026
दोनों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
इस विवाद पर दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वीर ने अनएडिटेड वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सच हमेशा जीतता है। तारा ने भी एक पोस्ट शेयर कर पेड पीआर, एडिटेड वीडियो और झूठ पर निशाना साधा, और संकेत दिया कि वह वीर से नाराज नहीं हैं।
अब आई ब्रेकअप की खबर
अब विरल भयानी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सबके बीच दोनों ने शांतिपूर्वक अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि, अभी तक उनकी अलग होने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। फैंस इस खबर पर हैरान भी हैं और दुखी भी। कई फैंस दोनों का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं।
View this post on Instagram
पहले भी रहे हैं चर्चा में
आपको याद होगा, तारा ने करीना कपूर के कजिन आदर जैन से ब्रेकअप के बाद, जुलाई 2025 में वीर के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। उसके बाद से दोनों अक्सर खबरों में बने रहे।
View this post on Instagram
अभी है कन्फर्मेशन का इंतजार
यह खबर अभी सिर्फ रिपोर्ट्स पर आधारित है। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है। फैंस और मीडिया दोनों ही दोनों सितारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान आने का इंतज़ार कर रहे हैं। देखना यह है कि यह सिलसिला आगे किस ओर मुड़ता है।
इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा फिर छाएंगी गोल्डन ग्लोब स्टेज पर
इसे भी पढ़ें: मकान मालिक ने विधवा किरायेदार को नशीली कॉफी पिलाकर किया दुष्कर्म
