देश से बड़ा कोई लीग नहीं, भारतीय एंकर रिद्धिमा पाठक ने BPL की होस्टिंग छोड़ी

indian anchor ridhima pathak

Newschuski Digital Desk: खेल की दुनिया में एक ऐसा मिसाल कायम हुआ है जिसकी चर्चा हर तरफ है। मशहूर भारतीय स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) की होस्टिंग करने से इनकार कर दिया है। उनके इस फैसले को बांग्लादेश में भारतीय चैनलों के विरोध और वहां के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पर आईपीएल बैन का एक मजबूत जवाब माना जा रहा है।

रिद्धिमा ने खुद सुनाई अपनी आवाज

रिद्धिमा पाठक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर सब कुछ साफ किया। उन्होंने लिखा, सच सबसे ज़्यादा मायने रखता है। पिछले कुछ घंटों से यह फैलाया जा रहा है कि मुझे BPL से बाहर कर दिया गया, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। हकीकत यह है कि यह फैसला मेरा अपना था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ridhima Pathak (@ridhimapathak)

उन्होंने आगे जोर देकर कहा, मैंने व्यक्तिगत रूप से टूर्नामेंट से हटने का निर्णय लिया, क्योंकि मेरे लिए मेरा देश हमेशा सर्वोपरि रहा है। क्रिकेट को मैं किसी एक असाइनमेंट या लीग से कहीं ऊपर मानता हूँ। उन्होंने अपनी ईमानदारी और खेल की भावना पर कायम रहने का भी संकल्प जताया।

कौन हैं वॉइस ऑफ क्रिकेट रिद्धिमा पाठक

रिद्धिमा पाठक भारत की जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रस्तोता हैं, जिन्हें ‘वॉइस ऑफ क्रिकेट’ के नाम से भी जाना जाता है। वह स्टार स्पोर्ट्स और सोनी स्पोर्ट्स जैसे बड़े चैनलों पर आईसीसी टूर्नामेंट्स की होस्ट रह चुकी हैं और अपने बेबाक और प्रोफेशनल अंदाज के लिए मशहूर हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ridhima Pathak (@ridhimapathak)

सोशल मीडिया पर मिल रही है जबरदस्त सराहना

रिद्धिमा के इस राष्ट्रवादी कदम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। फैंस और यूजर्स उन्हें शेरनी और सच्ची देशभक्त कह रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि जहां कई बार बड़े खिलाड़ी भी पैसे के आगे चुप रह जाते हैं, वहीं रिद्धिमा ने सिद्धांतों पर अडिग रहकर एक बड़ा संदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें: डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में किया गया सम्मानित

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और सानिया चंदोक की शादी की तारीख तय

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...