नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जांच में सहयोग का आदेश
Newschuski Digital Desk: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को पहलगाम आतंकी हमले पर कथित विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बुधवार को एक बड़ी अंतरिम राहत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, लेकिन यह भी साफ किया है कि उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा।
यह मामला अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस दर्दनाक आतंकी हमले से जुड़ा है, जिसमें कई निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए, जिनमें सरकार और प्रधानमंत्री की आलोचना की गई थी। लखनऊ के एक शिकायतकर्ता ने इन पोस्ट को देश में नफरत फैलाने और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मेरी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.
इस बड़ी राहत के लिए आपका धन्यवाद.🙏 pic.twitter.com/vMarvqyY36
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) January 7, 2026
इस मामले में नेहा ने पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन दिसंबर 2025 में हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
इसे भी पढ़ें: भारतीय एक्सपोर्ट को वैश्विक पहचान दिलाने में टीएनवी इंस्पेक्शन डिवीजन’ की बड़ी भूमिका
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
सुप्रीम कोर्ट ने नेहा की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह को नोटिस जारी किए। नेहा को 19 जनवरी को पुलिस जांच में हाजिर होने और पूरी पूछताछ में सहयोग करने का सख्त निर्देश दिया। चेतावनी दी कि अगर वह जांच में सहयोग नहीं करती हैं, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि जांच प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क कोर्ट में मादुरो ने खुद को बताया युद्ध बंदी
