सरयू नहर की माइनरों में अब हेड से टेल तक दौड़ेगा पानी, युद्ध स्तर पर पूरी हुई सिल्ट सफाई
बस्ती: उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, बस्ती जिले के हरैया तहसील और गौर विकास खंड में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नहरों की सफाई का काम रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है। सरयू नहर खंड-3 गोंडा के अंतर्गत आने वाली महत्वपूर्ण माइनरों की सिल्ट सफाई होने से अब क्षेत्र के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा।
इन माइनरों की बदली सूरत
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सिल्ट सफाई का यह बड़ा कार्य निम्नलिखित माइनरों में संपन्न हुआ है।
एकटेकवा माइनर: 4.635 किमी
चेतरा माइनर: 8.265 किमी
गणेशपुर माइनर: 7.500 किमी
परसपुर माइनर: 4.00 किमी
इन माइनरों की कुल लंबाई लगभग 24 किलोमीटर से अधिक है। क्षेत्र में पहली बार इतनी व्यापक और बारीकी से सफाई कराई गई है, जिससे किसानों में खुशी की लहर है।

अधिकारियों की मुस्तैदी और भ्रष्टाचार पर लगाम
यह कार्य अधीक्षण अभियंता (गोंडा) मनोज साहू और अधिशासी अभियंता सतीश कुमार के कुशल निर्देशन में SDO शिव गोपाल शुक्ला के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। स्थानीय किसानों का कहना है कि उच्च अधिकारियों की ठेकेदारों के प्रति सख्त और निर्भीक शैली के कारण ही कार्य की गुणवत्ता बनी रही। किसानों ने बताया कि यदि अधिकारी इसी तरह भ्रष्टाचार मुक्त होकर काम करें, तो सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम आदमी तक पहुँचता है।

क्या कहते हैं क्षेत्र के किसान
एकटेकवा माइनर के किसान राजमणि पांडे और राम मूरत पांडेय, गणेशपुर के टिंपू चौबे और अमरनाथ यादव, साथ ही परसपुर के पप्पू पांडे और नेबूलाल यादव सहित दर्जनों किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी सफाई उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। किसानों का मानना है कि अब उनकी फसलों को समय पर पानी मिलेगा, जिससे पैदावार में भारी बढ़ोतरी होगी।
इसे भी पढ़ें: UP वोटर लिस्ट से कट गया है नाम तो घबराएं नहीं
अधिकारियों का बयान
शासन की मंशा है कि हर खेत को पानी मिले। सरयू नहर परियोजना का मुख्य लक्ष्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देना है। हमारे निर्देशन में SDO और उनकी टीम ने सक्रियता दिखाते हुए हेड से टेल तक सफाई सुनिश्चित की है। – मनोज साहू (अधीक्षण अभियंता) व सतीश कुमार (अधिशासी अभियंता)
इसे भी पढ़ें: अच्छाई-बुराई की अनोखी कहानी
