कुम्भ के बाद अब माघ मेले का जलवा, वायरल हो रहीं चाय-वाली सोनम, दातून गर्ल और गुटखा गर्ल
Magh Mela 2026: महाकुम्भ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, इस बार के माघ मेले में एक नया रंग देखने को मिल रहा है। यह रंग है युवाओं और महिलाओं के उद्यमशीलता का। कुम्भ में ‘दातून ब्वॉय’ की तरह, इस बार माघ मेले में ‘चाय वाली सोनम’, ‘दातून गर्ल’ और ‘गुटखा गर्ल’ जैसे चेहरे सोशल मीडिया पर छा गए हैं, जो न सिर्फ अपना छोटा व्यवसाय चला रहे हैं, बल्कि इन्फ्लुएंसर्स के लिए ‘रील’ का खजाना भी बन गए हैं।
सिलीगुड़ी से आईं चाय वाली सोनम
मेले में एक तस्वीर सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, संगम तट पर चाय का कंटेनर लेकर घूमती सोनम की। सिलीगुड़ी निवासी सोनम बताती हैं कि वह अपने पति के साथ व्यापार करने यहाँ आई हैं। उनके पति पानी बेचते हैं, जबकि उन्होंने चाय बेचने का जिम्मा संभाला है। सोनम कहती हैं, पिछले साल कुम्भ में आई थीं, तभी यहाँ चाय बेचने का प्लान बनाया था। हालाँकि परिवार वाले नाराज हैं, लेकिन मैं उन्हें मना लूँगी। उनकी मेहनत और हंसमुख स्वभाव की वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप का तारीफ़ों वाला खेल, डेल्सी का विरोध वाला रुख
दातून गर्ल का स्टाइलिश अंदाज
महाकुम्भ में दातून ब्वॉय आकाश यादव के बाद, इस बार दातून गर्ल ने सबका ध्यान खींचा है। जीन्स-टीशर्ट और सनग्लासेज पहने, गले में रुद्राक्ष की माला डाले यह युवती नीम के दातून का गट्ठर लिए घूम रही है। उसका कॉन्फिडेंस देखते ही बनता है। उसका दावा है कि उसका सारा सामान एक दिन में बिक जाएगा। उसके अलावा, कानपुर के एक युवक समेत कई अन्य लोग भी दातून बेचते नजर आ रहे हैं, जो एक दिन में 2 से 5 हजार रुपये तक कमाई का दावा कर रहे हैं।
गुटखा गर्ल का अनोखा धंधा
इस सीजन की एक और वायरल सेंसेशन हैं गुटखा गर्ल। एक शादीशुदा महिला, जो मेले में घूम-घूमकर गुटखा और सुरती के पाउच बेचती नजर आईं। जब एक इन्फ्लुएंसर ने उनसे पूछा, तो मुस्कुराते हुए उन्होंने बताया कि वह रोजाना 1000 से 1500 रुपये तक कमा लेती हैं।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं, कुर्सी कुश्ती का महामुक़ाबला
