OVERVIEW 2025 : पीएम मोदी को 28 देशों ने किया सम्मानित

PM Modi foreign honors

OVERVIEW 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ देश बल्कि दुनिया के सबसे सम्मानित नेताओं में शुमार हो गए हैं। हाल ही में इथियोपिया दौरे पर उन्हें मिले ‘ग्रेट ऑनर’ ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को रेखांकित किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी को अब तक 28 देशों ने अपने-अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा है?

2016 से शुरू हुई थी यह शानदार यात्रा

यह सिलसिला 2016 में सऊदी अरब और अफगानिस्तान से शुरू हुआ। तब से लेकर आज तक, हर साल दुनिया के एक नए कोने ने भारत के इस नेता की कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक नेतृत्व को सलाम किया है।

PM Modi foreign honors

याद कीजिए कुछ ऐतिहासिक पल

2019: संयुक्त अरब अमीरात ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद’।

2020: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सम्मानित किया ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से।

2023: फ्रांस का ‘लीजन ऑफ ऑनर’ और मिस्र का ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ मिला।

2024: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’।

PM Modi foreign honors

2025 में भी जारी रहा सम्मानों का सिलसिला

पिछले साल भी पीएम मोदी का स्वागत दुनिया भर में सम्मान के फूलों के गुलदस्तों के साथ हुआ।

श्रीलंका ने दिया ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ यह पुरस्कार पाने वाले वे पहले भारतीय हैं।

ब्राजील ने सजाया ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ के ग्रैंड कॉलर से।

मॉरीशस के ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की’ से भी पहली बार किसी भारतीय को सम्मानित किया गया।

घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, साइप्रस और नामीबिया जैसे देशों ने भी अपने सर्वोच्च सम्मान प्रदान किए।

PM Modi foreign honors

क्या कहता है यह आंकड़ा

28 देशों का यह आंकड़ा केवल एक संख्या नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति ने देश की छवि को एक नई पहचान दी है। भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है और वैश्विक मंचों पर देश की आवाज को एक नया सम्मान मिला है। यह सम्मान न सिर्फ एक नेता को, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और प्रतिभा को दिया गया अंतर्राष्ट्रीय सलामी है।

इसे भी पढ़ें: पिंकी, पंकज, पंकज चौधरी से अध्यक्ष तक की दिलचस्प यात्रा

इसे भी पढ़ें: राज्यों के निकाय चुनाव परिणामों के संदेश

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...