बॉलीवुड की सुपरस्टार हसीनाओं के लिए सूखा रहा साल 2025, पर्दे से गायब रहीं दीपिका-आलिया
Bollywood Actresses 2025 Gap Year: बॉलीवुड में हर साल नई फिल्में आती हैं और नए रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन साल 2025 एक मामले में बेहद अलग रहा। इस साल हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली और टॉप लिस्ट में शुमार अभिनेत्रियां बड़े पर्दे से पूरी तरह नदारद रहीं। आइए जानते हैं कि आखिर आपकी पसंदीदा एक्ट्रेसेस इस साल कहां बिजी रहीं और कब होगी उनकी वापसी।

कैटरीना कैफ: फिल्मों से ब्रेक और मदरहुड का आनंद
कैटरीना कैफ के फैंस को इस साल उनकी एक भी झलक पर्दे पर देखने को नहीं मिली। आखिरी बार वह 2024 के अंत में ‘मैरी क्रिसमस’ में दिखी थीं। साल 2025 उनके लिए निजी तौर पर बेहद खास रहा, क्योंकि 7 नवंबर को उन्होंने एक प्यारे से बेटे (बेबी बॉय) को जन्म दिया। फिलहाल कैटरीना अपनी नई जिम्मेदारी यानी मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण: विवादों का साल, धमाकेदार भविष्य
दीपिका पादुकोण के लिए यह साल फिल्मों के लिहाज से शांत रहा, लेकिन चर्चाओं में वह बनी रहीं। ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल और उनके ‘8 घंटे काम’ वाले बयान पर काफी बहस हुई। हालांकि, फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि साल 2026 और 27 उनके नाम होने वाले हैं। वह शाहरुख खान के साथ ‘किंग’, इसके अलावा ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘पठान 2’ जैसी मेगा बजट फिल्मों में नजर आएंगी।

आलिया भट्ट: ‘जिगरा’ के बाद अब ‘अल्फा’ पर नजर
साल 2024 में आलिया की ‘जिगरा’ फ्लॉप रही और विवादों में भी घिरी। शायद यही वजह रही कि 2025 में उन्होंने थोड़ा ब्रेक लिया। अब आलिया 2026 में दो बड़ी फिल्मों ‘लव एंड वॉर’ और स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ के साथ जोरदार वापसी के लिए तैयार हैं।

प्रियंका चोपड़ा: सीधे 2027 में होगा धमाका
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इस साल हिंदी फिल्मों से दूर रहीं। लेकिन उनके चाहने वालों के लिए खबर यह है कि वह एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी, जो 2027 में रिलीज हो सकती है।

करीना, श्रद्धा और ‘स्त्री’ का इंतजार
करीना कपूर खान: ‘सिंघम अगेन’ के बाद करीना भी इस साल पर्दे पर नहीं दिखीं। चर्चा है कि वह ‘थ्री इडियट्स 2’ की तैयारी कर रही हैं।

श्रद्धा कपूर: 2024 में ‘स्त्री 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाने वाली श्रद्धा कपूर 2025 में शांत रहीं। उनकी अगली फिल्म ‘ईथा’ 2026 में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से सगाई का किया खुलासा
इसे भी पढ़ें: मोदी मैजिक के बीच उभरे ये 5 बड़े नाम, किसी ने अनुभव से पलटी बाजी
