ड्रग्स केस में अभिनेता एजाज खान को NCB ने लिया हिरासत में, दो ठिकानों पर की छापेमारी

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या या आत्महात्या के रहस्य से भले ही पर्दा न उठ सका हो, मगर इस मामले ने कई चेहरों को बेनकाब कर दिया है। बॉलीवुड में ड्रग किस हद तक हावी हो चुका है, यह अब किसी से छिपा नहीं रह गया हैं। ड्रग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसका भाई जमानत पर बाहर है। दीपिका पादुकोण से पूछताछ हो चुकी है। वहीं अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिनेता एजाज खान को हिरासत में ले लिया है। एनसीबी ने एजाज खान को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। इसी के साथ ही एनसीबी ने ड्रग्स के सिलसिले में मुंबई के दो ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

गौरतलब है कि ड्रग केय में अभिनेता एजाज खान का नाम तब सामने आया था, जब एनसीबी ने ड्रग्स पैडलर शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद, एजाज खान राजस्थान से जैसे मुंबई पहुंचे, एनसीबी की एक टीम ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले वर्ष 2018 में भी एजाज को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। उस समय नवी मुंबई पुलिस ने एजाज को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते में यूपी शिफ्ट करने का आदेश

बता दें कि अभिनेता एजाज के पास से उस समय एक लाख रुपए का एमडी ड्रग्स भी सीज किया गया था। वहीं एनसीबी ने बीते दिनों मुंबई में ड्रग्स सप्लाई करने के मामले में फारूक बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया था। एनसीबी को उसके पास से करीब दो करोड़ रुपए का ड्रग्स भी बरामद हुआ था। खबर लिखे जाने तक एजाज की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन यह माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद एनसीबी एजाज खान को गिरफ्तार कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2021 : समय पाबंदी को लेकर BCCI सख्त, निर्धारित समय में ओवर पूरा न किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...