IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते श्रेयस अय्यर IPL से बाहर

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स को एक तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली के कप्तान और स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के चलते आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गये है। श्रेयस अय्यर को यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वनडे सीरीज के पहले मैच में लगी थी। ये चोट निजी तौर पर श्रेयस अय्यर के लिए बड़ा झटका है ही, साथ ही साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी बुरी खबर है, क्योंकि टीम को नया कप्तान चुनना होगा।
यह भी पढ़ें-Ind vs Eng : सीरीज लाॅक करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
Rishabh Pant
किसको मिलेगी दिल्ली की कप्तानी
अय्यर के चोटिल होने के बाद इस बात की पूरी संभावना है कि एक बार फिर दिल्ली की कमान युवा कंधो को सौंप दी जाये। कप्तानी की रेस में इस समय जो नाम सबसे आगे चल रहा है वह ऋषभ पंत का है। ऋषभ पंत दिल्ली के उपकप्तान भी है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनको ही यह जिम्मेदारी सौंप सकता है। अगर अनुभव की बात करें तो अनुभवी अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन टीम में मौजूद हैं जो क्रमशः राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की अगुवाई कर चुके हैं। हाल ही में अपनी कप्तानी में मुंबई को विजय हजारे ट्रॉफी जिताने वाले युवा पृथ्वी शॉ की दावेदारी भी मजबूत हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...