बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में यूपी पंचायत चुनाव फतह की बनी रणनीति, इन पदों पर पार्टी उतारेगी उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी 3051 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वह चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा 826 ब्लॉक प्रमुख पद पर भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके साथ ही बीटीसी और प्रधानी पद के प्रत्याशियों को बीजेपी समर्थन करेगी। आज राजधानी लखनऊ में पार्टी की कार्यसमिति की बैठक इस पर गहन मंथन किया गया। इसमें तय हुआ कि बीजेपी यूपी फतह करने के लिए 8 अभियान चलाएगी। इसके तहत 19 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी मंत्री, विधायक और सांसद प्रदेश सरकार के 4 साल पर कार्यक्रम करेंगे।

युवा-किसान सबको साधने की तैयारी

इसी कड़ी में 20 मार्च को 403 विधानसभा में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से कार्यक्रम होंगे। जिन सीटों पर भाजपा के विधायक नहीं है वहां सांसद और एमएलसी मौजूद रहेंगे। इसी तरह 21 मार्च को किसानों के बीच भाजपा प्रदेश पदाधिकारी जाएंगे। 826 ब्लॉकों में इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान किसानों को बताया जाएगा कि उनके लिए सरकार ने क्या क्या किया है। जबकि 22 मार्च को युवाओं के बीच कार्यक्रम करने की योजना है। इस कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार और व्यवसाय के बारे में बताया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश से बिगड़ा पंचायत चुनाव का समीकरण, जानें कैसे तय होता है आरक्षण

1918 मंडल जो भाजपा की तरफ से बनाये गए हैं, 23 मार्च को वहां महिलाओं के साथ कार्यक्रम होंगे। वहीं 24 मार्च को रेहड़ी, खोमचे वालों के बीच कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें उन्हें जो लोन देने की योजना है उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी कड़ी में 25 और 26 मार्च को सभी बूथों पर सम्पर्क अभियान किया जाएगा, जिसका लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है।

मंत्रियों को भी लगानी होगी चौपाल

बीजेपी की तरफ से ग्राम संपर्क अभियान 11 मार्च से शुरू होगा तो 18 मार्च तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इस संपर्क अभियान में पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ सांसदों-विधायकों को चौपाल लगाना है वहीं सरकार के मंत्रियों को भी गांव में चौपाल लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम चौपालों के दौरान बीजेपी ने कुछ बिंदु तय किए हैं जिन पर पार्टी के पदाधिकारी लोग से चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Batla House Encounter: आतंकी आरिज खान को फांसी की सजा, निशाने पर सोनिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...