सहयोग विकास समिति ने प्राची सिंह को नारी शक्ति सम्मान से किया सम्मानित

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सहयोग विकास समिति की तरफ से एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

sahayog vikaas samiti

सहयोग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, संरक्षक अश्विन वर्मा, संरक्षक सुरेश चंद्र, प्रदेश प्रचार सचिव अजय श्रीवास्तव, पत्रकार सफदर अली नकवी ने प्राची सिंह को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने देशवासियों को विश्व महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें: International Women’s Day: सम्मान में भी दोहरा रवैया, इनका भी हक बनता है…

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार ने कहा कि सभी महिलाओं को अपने अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए। सााि ही समाज में हो रहे महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार पर रोक लगाने के लिए भी आगे आना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में वापसी करने उतरेगी भारतीय महिला टीम

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...