खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कन्नौज। मौत अपना समय और स्थान खुद निर्धारित करता है। शायद यही वजह है कि हम सोच कुछ और रहते हैं और हो कुछ और जाता है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार की देर रात हुए भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। यह दुर्घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तालग्राम थानाक्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार लखनऊ से एक परिवार बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से कार एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बालाजी दर्शन करने जा रहा था परिवार

कार सवार परिवार राजस्थान के दौसा स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। बताते चलें कि लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के बुधडिया गांव निवासी ज्ञानेंद्र यादव (32 वर्ष), कलिया खेड़ा निवासी सोनू यादव (31 वर्ष), प्रमोद यादव (35 वर्ष), सतेंद्र यादव (18 वर्ष), सूरज (15 वर्ष) तथा मोहित (36 वर्ष) कार यूपी 32 एलटी 8086 में सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने का रहे थे। कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तालग्राम थानाक्षेत्र में उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक टीएन 29 बीटी 8949 से टकरा गई। यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 1 बजे के आसपास हुआ है।

Kannauj

दुर्घटना की जानकारी होते ही यूपीडा कर्मियों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकालकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक सभी एक ही परिवार के हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। साथ ही अधिकारियों को पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...