Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के क्रांतिकारी धरती तहसील रानीगंज के रखहा बाजार के निकट सराय नानकार गांव में शिक्षा दान को सबसे बड़ा दान मानने वाले राम दुलारे इंटरमीडिएट कॉलेज सैफाबाद प्रतापगढ़ के प्रधानाचार्य रहे व सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज सैदाबाद, प्रयागराज के अध्यक्ष पद पर आजीवन रहे स्मृतिशेष पूर्व प्रधानाचार्य पंडित भागीरथी त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनायी गई। इस मौके पर कवि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन विभिन्न विद्यालय के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी प्रवात की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न विद्यालयों के अध्यक्ष पंडित श्याम किशोर शुक्ल मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्मृति शेष पंडित भागीरथी त्रिपाठी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पंडित जी के व्यक्तित्व पर जहां प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया, वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने पंडित जी के शिक्षा क्षेत्र के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस मौके पर उपस्थित जनों ने उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल विभिन्न विद्यालयों के अध्यक्ष पंडित श्याम किशोर शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्गीय भागीरथी त्रिपाठी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अपने जीवन काल में जो ऊंचाइयां प्राप्त थी वह सदैव में छात्रों के लिए प्रेरणा दायक है। श्री शुक्ल ने कहा कि व्यक्ति को शिक्षा ही महान बनाता है जो जितना ही शिक्षित रहेगा वह समाज तथा देश के प्रति उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा।

इसे भी पढ़ें: मीडिया का भारतीयकरण और समाज का आध्यात्मीकरण जरूरीः

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भागीरथी त्रिपाठी के पद चिह्नों पर चलकर हम उनके सपनों को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम के मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्राचार्य प्रमोद कुमार तिवारी, पूर्व प्राचार्य दुर्गा प्रसाद शुक्ल, सुरेश कुमार तिवारी, सरजू प्रसाद त्रिपाठी, हीरामणि मिश्र, श्याम नारायण सिंह, केके शर्मा, रवि त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि पंडित श्याम किशोर शुक्ल ने गांव के निर्धन गरीब लोगों को कंबल प्रदान किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों व अन्य लोगों के प्रति स्वर्गीय भागीरथी के पुत्र सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शालिग्राम त्रिपाठी, श्याम नारायण, उमेश त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:सामूहिक दुष्कर्म मामले में डॉ. उमेश गौतम को राहत

Spread the news