यूपी पुलिस भर्ती में योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, अब 25 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

UP Police Recruitment 2025 Age Limit

UP Police Recruitment 2025 Age Limit: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने का अहम फैसला लिया है। इस भर्ती में शामिल होने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है, यानी अब अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष कर दी गई है।

शासनादेश देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह फैसला उन लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या आयु सीमा से थोड़ा बाहर थे। इस एकमुश्त आयु शिथिलीकरण की घोषणा शासनादेश जारी करके की गई है।

क्या बोले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, प्रदेश के युवाओं का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यूपी पुलिस की 32,679 पदों पर सीधी भर्ती-2025 में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 3 वर्ष का शिथिलीकरण दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की आकांक्षाओं और परिश्रम के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

इन पदों पर हो रही है भर्ती

इस बड़े भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 पदों पर भरती की जाएगी, जिनमें शामिल हैं।

आरक्षी (नागरिक पुलिस)

पीएसी

विशेष सुरक्षा बल

महिला बटालियन

जेल वार्डर

जरूरी तारीखें और शुल्क

आवेदन की आखिरी तारीख: 30 जनवरी 2026

आवेदन शुल्क

सामान्य / ईडब्लूएस / ओबीसी: 500 रुपये

एससी / एसटी: 400 रुपये

इसे भी पढ़ें: Gorakhpur News: अब पानीपत से सिलीगुड़ी तक सीधी सड़क

इसे भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ी 4 एक्ट्रेसेस की कहानी, कोई गुमनाम तो कोई है खुशहाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...