लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में मंत्रिपरिषद की बैठक की। बैठक में 55 अहम फैसले पर योगी सरकार की तरफ से मुहर लगा दी। इन फैसलों में फिल्म पृथ्वीराज को टैक्स फ्री, 18 नई नगर पंचायत के गठन के साथ बुन्देलखण्ड को प्राकृतिक खेती का हब बनाया जाएगा। कैबिनेट के लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री अनिल राजभर और सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में 20 नगर निकायों की सीमा का विस्तार होगा। नगर पंचायत मलिहाबाद लखनऊ, महराजगंज, राजापुर चित्रकूट, मकाओ बांदा, कटरा परतापुर, भगवन्तनगर, उन्नाव, महोली सीतापुर , नगर पालिका प्रसाद अमरोहा सीतापुर इन सबका सीमा विस्तार किया गया है।

कैबिनेट के अहम फैसले

  • निवेशकों को राहत देने के लिए बॉयलर नियमावली के तहत दो साल की सजा समाप्त किया गया।
  • बुन्देलखण्ड को प्राकृतिक खेती का हब बनाया जाएगा। इसमें प्राथमिकता उन किसानों को मिलेगी, जिनके पास देसी गाय होगी। पहले चरण में 235 क्लस्टर बनाए जाएंगे। प्रत्येक क्लस्टर 50 हेक्टेयर का होगा।
  • 100 पिछड़े विकास खंडों में फेलोशिप कार्यक्रम के तहत 30 हज़ार रुपये महीने दिया जाएगा।
  • वन ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी के लिए कंसल्टेंट का चयन कर लिया गया। यह कंसल्टेंट कंपनी डिलाइट रिपोर्ट देगी। इसके तहत 120 करोड़ रुपए दिये जाएंगे।
  • जिला पंचायत अध्यक्ष के कंटीजेंसी फण्ड में बढ़ोतरी करते हुए इसे 25 हज़ार किया गया।
  • मेट्रो विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा व केएम विश्वविद्यालय मथुरा को आशय पत्र जारी किया गया।
  • सम्राट पृथ्वीराज फ़िल्म को जीएसटी से मुक्त का अनुमोदन।
  • आगरा, मेरठ, नोएडा लखनऊ में बनेगा कामर्शियल पोर्ट।

इसे भी पढ़ें: तो क्या हिंदुओं को मिलेगा अल्पसंख्यक का दर्जा? 

Spread the news