वफादार जानवरों की जब भी बात होती है, तो कुत्ते का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन घतरनाक जानवर की बात की जाए तो शेर को सबसे खतरनाक माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इस ने खतरनाक जानवर की परिभाषा ही बदल दिया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक कुत्ते ने शेरनी का सामना करते हुए उसे पीछे हटने को मजबूर कर दिया।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, जम्मू-कश्मीर से सिविल सर्विसेज एक्ट को किया समाप्त

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में एक कुत्ते और शेरनी में भिड़ंत हो गई है। शेरनी को कुत्ता भौंकते हुए दौड़ा रहा है, और शेरनी पीछे हटती जा रही है। हालांकि कुछ देर बार दोनों पीछे हट जाते हैं। लेकिन इस वीडियो को देखकर साफ समझा जा सकता है कि जीत कुत्ते की हुई है। क्योंकि वह शेरनी के मुकाबले कुछ भी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मादा सांप के लिए दो सांपों में हुई खतरनाक जंग, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Spread the news