Varanasi News: वाराणसी के मुर्दहा बाजार में राष्ट्रीय समता पार्टी (Rashtriya Samata Party) प्रदेश कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर नमन वंदन किया गया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष रामबचन यादव का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई। मुख्य अतिथि के रूप में संयोजक शशि प्रताप सिंह ने कहा कि वाराणसी मंडल के 5 जिलों में राष्ट्रीय समता पार्टी अपना संगठन मजबूत करने में लगी है। प्रदेश कमेटी राम बचन यादव के नेतृत्व में मजबूती से जिला कमेटी चयन करेगी।

शशि प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय समता पार्टी अपने मिशन पर काम कर रही है। शिक्षा चिकित्सा हमारा मूल उद्देश्य है जो घर-घर लोगों निःशुल्क मिले। सांसदों-विधायकों को बारंबार मिलने वाले पेंशन भी बंद होने चाहिए। सभी फ्री योजनाओं को भी बंद कर देना चाहिए और शिक्षा और चिकित्सा को निशुल्क कर देना चाहिए। महिलाओं को सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में 60% की भागीदारी होनी चाहिए। मां गंगा की स्वच्छता के लिए निर्मलता व पवित्रता के लिए जिस तरह मूर्ति विसर्जन, फुल माला विसर्जन, फल विसर्जन को बंद किया गया, उसी तरह स्नान पर भी रोक लगा कर स्नान के लिए अलग एक मां गंगा कुंड बनाना चाहिए। ताकि गंगाजल की पवित्रता बनी रहे।

इसे भी पढ़ें: स्किल्स अपनाएं और अपने कल को बेहतर बनाएं

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेमनाथ सिंह, रामप्रकाश यादव, राजू पटेल, धनराज पटेल, दिनेश पटेल, जय उपाध्याय, जितेंद्र पटेल, गुलाब राजभर, नेहरू राजभर, जायनाथ यादव, केशव सिंह, अजय मिश्रा, केसव राजभर, विजय सोनकर, सुरेंद्र राय, मनीष यादव, मृत्युंजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: जमीन कब्जाने में बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे समेत 9 पर केस दर्ज

Spread the news