लखनऊ: महिला सुरक्षा की चाहे जितनी कवायद कर ली जाए लेकिन वह कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि आज हम ऐसे वातावरण में जी रहे हैं, जहां महिलाओं का सम्मान दिखावटी रह गया है। अधिकतर लोगों की पराई स्त्री पर गलत निगाह बनी रहती है और मौका मिलते ही वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाने से नहीं चूकते। ऐसा ही मामला राजधानी लखनऊ से सामने आया है जहां मां की डांट से नाराज किशोरी को कुछ लोग समझा बुझा कर घर वापस भेजने की जगह उसे खाना खिलाने के बहाने अपने घर ले गए और यहां अपने अन्य साथियों को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ ग्रामीण के इटौंजा थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी। वह बिना कुछ खाए घर से निकली थी, जिसके चलते वह भूखी थी। इस दौरान उसकी मुलाकात ई-रिक्शा चालक इकरामुद्दीन से हुई। इकरामुद्दीन किशोरी को खाना खिलाने और नौकरी दिलाने की बात करके अपने साथ कमरे पर ले गया। वहां उसने फोन करके अपने 5 मित्रों को और बुला लिया। इसके बाद इकरामुद्दीन और उसके साथियों ने बारी-बारी से किशोरी से रेप किया। इसके बाद सभी किशोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: 1 जुलाई से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल

वहीं खोजबीन करने के बाद लड़की के पिता ने इटौंजा थाने में लड़की के गायब होने की सूचना दे दी, जिस पर पुलिस भी उसकी खोजबीन में लग गई। लड़की के मुताबिक वह इकरामुद्दीन के सामने रोती गिड़गिड़ाती रही लेकिन वह नहीं माना और उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने अपने साथियों से बारी-बारी से उसका रेप करवाया। हैवानों के सामने किशोरी की एक न चली और सबने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संदर्भ में एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि इकरामुद्दीन के साथ शकील, उत्तम शर्मा, मोहम्मद नफीस, नूर मोहम्मद और रितेश यादव ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सबके खिलाफ धरा 363, 342, 376डी पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: 5 स्टार होटल में ड्रग्स पार्टी कर रही थी अभिनेत्री

Spread the news