US-Israel-Iran war: हमले के बीच श्रीलंका के तट पर डूबा ईरानी युद्धपोत, कई लापता

US-Israel-Iran war

US-Israel-Iran war: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। बुधवार सुबह तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, राजधानी तेहरान के आसपास कई विस्फोट हुए हैं। वहीं, इजरायल ने कहा कि ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइलों के चलते उसे अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव करना पड़ा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि यह युद्ध कई हफ्तों या उससे भी ज्यादा समय तक जारी रह सकता है। इस जंग में अब तक ईरान में करीब 800 लोगों की मौत हो चुकी है।

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली हमले

इजरायल ने हिजबुल्लाह के आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। लेबनान के सरकारी मीडिया के अनुसार, बालबेक शहर में एक रिहायशी इमारत पर इजरायली हमले में कम से कम 4 लोग मारे गए। बता दें कि इजरायल ने एक दिन पहले ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स और एक परमाणु अनुसंधान केंद्र पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल, अमेरिकी दूतावासों और खाड़ी क्षेत्र के अन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे ऊर्जा आपूर्ति और हवाई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

सऊदी अरब और यूएई में अमेरिकी दूतावासों पर ड्रोन हमले

सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास और यूएई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर भी ईरान ने ड्रोन हमले किए। ईरान ने इजरायल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, हालांकि उनमें से ज्यादातर को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कुवैत में एक कमांड सेंटर पर रविवार को हुए ड्रोन हमले में मारे गए अमेरिकी आर्मी रिजर्व के चार सैनिकों की पहचान जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ें: ईरान सम्मान के साथ बातचीत के लिए तैयार

श्रीलंका के तट पर डूबा ईरानी युद्धपोत, कई लोग लापता

इस बीच, श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि एक ईरानी युद्धपोत हिंद महासागर के द्वीप के तट पर डूब गया है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के दक्षिणी तट पर डूबने वाले ईरानी युद्धपोत पर तब हमला हुआ था जब वह श्रीलंकाई जल क्षेत्र से बाहर था।

श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता बुद्धिका संपत ने बताया, हालांकि यह हमारे क्षेत्र से बाहर था, लेकिन हमारे खोज और बचाव क्षेत्र में आता है। अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों के तहत हम मदद के लिए आगे आए। हमें पानी में तैरते हुए लोग मिले, जिन्हें बचाया गया। पूछताछ में पता चला कि वे ईरानी जहाज के थे। उन्हें तुरंत करापितिया टीचिंग हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई लाशें भी मिली हैं, जिनके ईरानी जहाज के चालक दल के होने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध मौत, कोर्ट में बयान से पहले खेत में मिला शव

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...