प्रयागराज: कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते तैयारी कर रहे छात्रों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सफलता पाने की उम्मीद लगाए अभ्यर्थी परीक्षा की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी परीक्षाओं का संसोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कुल 14 परीक्षाओं की तारीखों का जारी किया है। बता दें कि कोरोना के खतरे के चलते आयोग ने पीसीएस सहित कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था, इसलिए अब फिर से संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करना पड़ा है। वहीं यूपी लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

परीक्षाओं की तारीखें

आयोग की तरफ से गुरुवार को परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके मुताबिक अब पीसीएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी। इसी तरह अन्य परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होंगी जो 10 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी।

1. इसी क्रम में यूनानी चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2018, 25 जुलाई को आयोजित होगी।
2. सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 परीक्षा एक अगस्त को आयोजित होगी।
3. प्रवक्ता पुरुष-महिला राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2020, 19 सितंबर को होगी।
4. स्टाफ नर्स पुरुष महिला परीक्षा 2021, 3 अक्टूबर को होगी।

5. सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2021, 24 अक्टूबर को होगी।
6. संभागीय निरीक्षक प्राविधिक परीक्षा 2020, 21 नवंबर को होगी।
7. सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020, 26 नवंबर से आयोजित होगी।
8. समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य चयन/ विशेष चयन प्रारंभिक परीक्षा 2021, 5 दिसंबर को आयोजित होगी।
9. प्रवक्ता पुरुष महिला राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2020, 19 दिसंबर को होगी।
10. प्रधानाचार्य श्रेणी दो, उप प्रधानाचार्य, सहायक निदेशक स्क्रीनिंग परीक्षा 2019, 9 जनवरी, 2022 को होगी।
11. पीसीएस 2021 मेंस परीक्षा 28 जनवरी, 2022 को होगी।
12. सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी मेंस परीक्षा 2021, 7 मार्च, 2022 को होगी।
13. प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2020, 3 अप्रैल, 2022 को होगी।
14. समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य चयन/विशेष चयन मेंस परीक्षा 2021, 10 अप्रैल, 2022 को होगी।

इसे भी पढ़ें: यूपी मेट्रो में नौकरी पाने सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

Spread the news