UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का प्रचार अपने सुरूर पर आ गया है। प्रत्याशियों को लेकर बीजेपी (BJP) जहां सपा को झटके पर झटके दे रही है। वहीं चुनावी थीम में भी सपा पर करारा प्रहार किया है। नगर निकाय चुनाव के थीम को लेकर जारी सांग में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अतीत को इस दर्शाया गया है, जिसको देखकर सपाई तिलमिला उठे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के रिश्तेदार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी बीजेपी के चुनावी थीम पर ट्वीट करते हुए इसे यदुवंशियों को अपमान बता डाला। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से भी बीजेपी के खिलाफ चुनावी सांग जारी किया गया है।

बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए एक वीडियो सॉन्ग जारी किया है। इसका शीर्षक है ‘गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए।’ बीजेपी की चुनावी सांग से तिलमिलाई सपा ने पलटवार किया है। समाजवादी पार्टी ने भी बीजेपी को घेरते हुए अपने ट्विटर हैंडल से एक गाना लॉन्च किया, जिसका शीर्षक है- ‘जो जनता को सताए हैं हम उनको हटाएंगे।’ हालांकि सपा के सांग पर बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि बीजेपी के सांग पर सपाई आग बबूला हो गये हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी ने इस सॉन्ग के जरिए समाजवादी पार्टी के अतीत को कुरेदते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। गाने में मुजफ्फरनगर दंगों, महिलाओं के खिलाफ अपराध, मुख्तार, गायत्री प्रजापति जैसे दुष्कर्म के दोषियों का भी जिक्र किया गया है। इस गाने के वीडियो में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को भी दिखाया गया है। बीजेपी ने अपने वीडियो के जरिए समाजवादी पार्टी के इतिहास और कानून व्यवस्था को दर्शाने की कोशिश की है। इसमें कारसेवकों पर गोली चलवाने वाला कांड भी जोड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें:  नंद गोपाल नंदी को लेकर बीजेपी में बढ़ी तकरार

वहीं सपा की तरफ से जारी जवाबी वीडियो गीत में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा गया है। सपा के गाने में अपने अधिकार के लिए लड़ रहे छात्र और युवा-युवतियों पर पुलिसिया लाठीचार्च को भी दर्शाया गया है। छुट्टा जानवरों से किसानों को हो रही परेशानी को भी दिखाया गया है। बता दें कि यूपी नगर निकाया चुनाव दो चरणों में होने हैं।

इसे भी पढ़ें: इस नगर पालिका में आज तक नहीं खुला सपा का खाता

Spread the news