UP IPS Transfers: देवरिया, अंबेडकरनगर समेत तीन IPS अधिकारियों के तबादले

up ips transfer

UP IPS Transfers: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आईपीएस संजीव सुमन, आईपीएस प्राची सिंह और आईपीएस अभिजीत आर. शंकर को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले 9 अप्रैल को भी 12 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया था।

अंबेडकरनगर को मिली नई एसपी

इस तबादले के तहत, देवरिया के एसपी संजीव सुमन को लखनऊ तैनात किया गया है। अब वह लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक से संबद्ध पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वहीं, आईपीएस प्राची सिंह को सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ से हटाकर अंबेडकरनगर भेजा गया है। उन्हें अंबेडकरनगर का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है।

देवरिया को मिला नया एसपी

अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को अब देवरिया का नया एसपी बना दिया गया है। वह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस तरह अंबेडकरनगर और देवरिया दोनों जिलों के पुलिस प्रमुख बदल गए हैं।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने बढ़ाई डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी, एटीएफ पर भी लगा शुल्क

9 अप्रैल को भी हुआ था बड़ा तबादला

गौरतलब है कि बीते 9 अप्रैल को भी 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। उस फेरबदल की मुख्य बातें कुछ इस प्रकार रहीं। गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक (ईस्ट) मनोज कुमार रावत को संभल में अपर पुलिस अधीक्षक (साउथ) बनाकर भेजा गया। मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) आयुष विक्रम सिंह को बहराइच में अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) नियुक्त किया गया। सीतापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) बनाया गया। मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर का अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया।

इसे भी पढ़ें: चंद्रशेखर की एक्स-गर्लफ्रेंड रोहिणी को मिला अखिलेश का साथ

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...