मथुरा: उत्तर प्रदेश में कुछ राजनीतिक विश्लेषक और मीडिया के एक घड़े को ऐसा लगता हैं कि बीजेपी 2022 का चुनाव योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर नहीं लड़ेगी। हालांकि इस तर्क के पीछे उनके पास कोई ठोस आधार नहीं। बस उनका अपना विश्लेषण है। वहीं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। साथ ही बीजेपी 300 से अधिक सीटे जीतकर फिर सत्ता में वापसी करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने यह बात वृंदावन के केशवधाम में आयोजित पार्टी की ब्रजक्षेत्र इकाई की अति महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कही। यह बैठक में मथुरा के स्थानीय पार्षद के आवास पर हो रही थी।

बता दें कि इस बैठक में बीजेपी के शीर्ष नेताओं समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार में अपराधाी या तो जेल में हैं या फिर वहां पहुंच गए जा उन्हें जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में अब तक कई अपराधी मारे गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मायावती और सुखबी​र बादल आए साथ, बसपा 20 और अकाली दल 97 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

श्री सिंह ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी यहां बीजेपी की ही सरकार बनेगी। ऐसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्षों बाद प्रदेश में आए बदलाव की वजह से संभव होगा। उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में दशकों से रुके विकास कार्यों को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। सभी वर्गों के साथ मिलकर बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शाह से मिले योगी, यूपी की ‘बादशाहत’ पर चर्चा

Spread the news