अयोध्या जेल से हत्या व दुष्कर्म के आरोपी दो बंदी फरार, सात अधिकारी निलंबित
Ayodhya News: अयोध्या में गुरुवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई है, जहाँ जिला कारागार से दो ख़तरनाक आरोपी बंदी फरार हो गए। दोनों ने बैरक की ग्रिल काटकर बाहर निकलने के बाद जेल के पिछले हिस्से में, जहाँ सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, बांस के पेड़ों का सहारा लेकर चारदीवारी फाँदी और भाग निकले। इस घटना के बाद पुलिस ने उन्हें ढूंढने के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
फरार बंदियों में अमेठी के गोलू अग्रहरि (उर्फ सूरज) और सुल्तानपुर के शेर अली शामिल हैं। दोनों पर गंभीर आरोप हैं एक हत्या के प्रयास और दूसरा बलात्कार के मामले में जेल में बंद था। जेल के पिछले हिस्से में हरियाली ज़्यादा होने का फायदा उठाकर उन्होंने भागने का रास्ता बनाया।
अयोध्या की जिला जेल में स्पेशल सेल में बंद दो कैदी गोलू अग्रहारी और शेर अली दीवार तोड़कर फरार हो गए…!
गोलू हत्या और शेर अली दुष्कर्म मामले में जेल
में बंद थे..!दोनों ने रात भर में पीछे की दीवार के 25-30 ईंटें उखाड़ी उसके बाद भागकर बाउंड्री वाल तक गए।
फिर कंबल और मफलर की… pic.twitter.com/dlMosSMnHO— Rahul Saini (@JtrahulSaini) January 29, 2026
जेल प्रशासन पर कार्रवाई, सात सस्पेंड
फरारी की ज़िम्मेदारी को देखते हुए जेल विभाग ने तुरंत सख्त कार्रवाई की है। डीजी जेल पीसी मीणा ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा समेत कुल सात कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें जेलर, डिप्टी जेलर और चार वार्डर शामिल हैं, जिन पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही का आरोप है।
इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने 15 लाख से ज्यादा शिक्षकों-कर्मियों को दिया कैशलेस मेडिकल बीमा का तोहफा
बांस और कंबल से बनी थी भागने की किट
मामले की जांच पर पहुँचे डीआईजी जेल एके मैत्रेय ने बताया कि दोनों बंदी विशेष बैरक नंबर 4 में बंद थे। उन्होंने रोशनदान की ईंट तोड़कर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। मौके से 25 फीट का बांस, 30 फीट का सरिया और एक कंबल बरामद हुआ है, जिसकी रस्सी बनाकर उन्होंने दीवार फाँदी।
इस गंभीर घटना के बाद जिलाधिकारी निखिल टीकाराम और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी जेल पहुँच गए हैं और मामले की जाँच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों फरार बंदियों की तलाश जोरों पर है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन को को बताया जा रहा वक्फ संपत्ति
