गृह मंत्री की पत्नी से बोले ट्रंप, आप इतनी सुंदर हैं कि आपकी वजह से ही पति को नौकरी पर रखा

kathryn burgum video viral

Newschuski Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने चुलबुले और विवादास्पद बयानों के कारण चर्चा में हैं। इस बार उनके निशाने पर कोई राजनीतिक विरोधी नहीं, बल्कि उनके अपने ही गृह मंत्री (Interior Secretary) डॉग बर्गम की पत्नी कैथरीन बर्गम थीं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कैथरीन की सुंदरता की ऐसी तारीफ की कि उसका वीडियो अब पूरी दुनिया में जंगल की आग की तरह फैल रहा है।

शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ड्रग्स और वेनेजुएला जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। इसी बीच ट्रंप ने गृह मंत्री डॉग बर्गम की पत्नी कैथरीन को बोलने के लिए मंच पर बुलाया। कैथरीन के भाषण के बाद ट्रंप ने माइक संभाला और मुस्कुराते हुए कहा, मैंने एक बार कैथरीन का घुड़सवारी करते हुए वीडियो देखा था और तभी पूछा था कि ये कौन हैं? आप बेहद खूबसूरत हैं। सच तो यह है कि आपकी सुंदरता को देखकर ही मैंने डॉग बर्गम को व्हाइट हाउस में नौकरी पर रखा है।

ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में कहा कि ऐसे लोगों को काम पर रखना उनके लिए सम्मान की बात है।

कौन हैं डॉग बर्गम

69 साल के डॉग बर्गम अमेरिका के इंटीरियर सेक्रेटरी हैं, जिन पर देश की आंतरिक सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रोफाइल: वे नॉर्थ डकोता के पूर्व गवर्नर और एक सफल बिजनेसमैन रह चुके हैं।

ट्रंप से रिश्ता: ट्रंप और बर्गम की दोस्ती 1980 के दशक से है। कहा जाता है कि ट्रंप के कहने पर ही बर्गम ने राजनीति में कदम रखा था।

इसे भी पढ़ें: भारत-यूरोपियन यूनियन का ऐतिहासिक व्यापार समझौता

पुरानी है फ्लर्ट करने की आदत

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से अपनी किसी महिला सहकर्मी या अधिकारी के साथ इस तरह की बातें की हों।

प्रेस सेक्रेटरी के साथ मजाक: हाल ही में एयरफोर्स वन विमान में सफर के दौरान उन्होंने अपनी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लीविएट के साथ भी ऐसा ही मजाक किया था। विमान में आए झटके के दौरान उन्होंने कहा था, विमान हिल रहा है, मुझे कुछ पकड़ने की जरूरत है, पर मैं कैरोलिना को नहीं पकड़ने जा रहा हूं।

इसे भी पढ़ें: फौजी की पत्नी होना साहस और खौफ का मिला-जुला अहसास

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...