UP का मान बढ़ाएंगी ये 14 लखपति दीदियां, गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ की बनेंगी विशेष अतिथि

up lakhpati didis republic day

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान को एक बड़ी वैश्विक पहचान मिलने जा रही है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खुद को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने वाली 14 लखपति दीदियाँ इस साल गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। ये महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पेश करेंगी, बल्कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास का गौरव भी बढ़ाएंगी।

ये 14 महिलाएं लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहां वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और अन्य राज्यों से आई अपनी जैसी सफल महिलाओं के साथ दिल्ली का भ्रमण भी करेंगी।

इन 14 नायिकाओं ने बदली अपनी किस्मत

ये महिलाएं ई-रिक्शा चलाने से लेकर मसाला निर्माण और ब्यूटी पार्लर जैसे व्यवसायों के जरिए लाखों की कमाई कर रही हैं। इनके कुछ नाम और उपलब्धियां यहाँ दी गई हैं।

मंशा देवी (गोरखपुर): ई-रिक्शा चलाकर और अन्य को ट्रेनिंग देकर हर महीने 18–20 हजार रुपये कमा रही हैं।

निर्मला देवी (चित्रकूट): दुग्ध व्यवसाय के जरिए साल भर में करीब 6.59 लाख रुपये की कमाई कर रही हैं।

रितु देवी (बिजनौर): इनका विदुर कैफे इतना प्रसिद्ध है कि वहां प्रतिदिन 6–7 हजार रुपये की सेल होती है।

ऋतु शर्मा (अलीगढ़): मसाला उद्योग से जुड़कर न केवल खुद कमा रही हैं, बल्कि 250 से अधिक महिलाओं को रोजगार भी दिया है।

विजेता गोयल (इटावा): ब्यूटी पार्लर और जन सुविधा केंद्र के जरिए सालाना ढाई लाख रुपये कमाती हैं।

इसके अलावा संभल की मोनिका, रायबरेली की गुड़िया देवी और देवरिया की आशा जैसी महिलाएं भी इस दल का हिस्सा हैं, जो गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

up lakhpati didis republic day

आत्मनिर्भर नारी, सशक्त प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हों। इन 14 दीदियों की सफलता यह साबित करती है कि अगर अवसर मिले तो ग्रामीण परिवेश की महिलाएं भी उद्यमी बनकर समाज की धुरी बदल सकती हैं। पशुपालन, मोटे अनाज के उत्पाद और प्रेरणा कैंटीन जैसे छोटे व्यवसायों ने इन्हें आज ‘लखपति’ के सम्मानजनक मुकाम पर पहुँचा दिया है।

इसे भी पढ़ें: बालिका दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ने दिया शिव-शक्ति बनने का संदेश

इसे भी पढ़ें: फिल्मों से ज्यादा विवादों और अफेयर्स के लिए चर्चा में रहीं रिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...