The Kerala Story 2 का ट्रेलर रिलीज, राजस्थान से MP तक धर्मांतरण की डरावनी कहानी
The Kerala Story 2: साल 2022 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्मों में से एक ‘द केरल स्टोरी’ अब अपने अगले अध्याय के साथ वापस आ रही है। फिल्म के मेकर्स ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर देखकर साफ है कि इस बार कहानी केवल केरल तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई अन्य राज्यों में फैली ‘निजी त्रासदियों’ और ‘धोखे’ के जाल को उजागर करती है।
सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा करते हुए मेकर्स ने एक बेहद भावनात्मक और कड़ा पोस्ट लिखा- उन्होंने हमारी बेटियों को टारगेट किया, भरोसा तोड़ा और भविष्य बर्बाद किया। इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे। यह कहानी अब आगे बढ़ेगी। इस बार सहेंगे नहीं, लड़ेंगे!
ट्रेलर में रोंगटे खड़े करने वाली चेतावनी
ट्रेलर की शुरुआत ही एक बेहद गंभीर और चेतावनी भरे दावे से होती है, जिसमें कहा गया है कि आने वाले 25 सालों में भारत के ‘इस्लामिक स्टेट’ में बदलने का खतरा है। इसके तुरंत बाद कहानी राजस्थान के एक परिवार की बेबसी दिखाती है, जो अपनी 16 साल की बेटी के जबरन धर्मांतरण के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुँचते हैं।
राजस्थान से मध्य प्रदेश और फिर केरल का सफर
ट्रेलर में दिखाया गया है कि लव जिहाद और धर्मांतरण का यह कथित जाल कैसे अलग-अलग राज्यों में काम कर रहा है।
मध्य प्रदेश: यहाँ एक हिंदू युवती को धोखे से शादी के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किए जाने की डरावनी तस्वीर पेश की गई है।
इसे भी पढ़ें: क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अभिनेत्री का वॉशरूम में बनाया वीडियो
केरल: कहानी एक बार फिर केरल लौटती है, जहाँ एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड को लिव-इन रिलेशनशिप का ऑफर देता है। जब लड़की अपना धर्म बदलने से साफ मना कर देती है, तो उसके ऊपर मानसिक और सामाजिक दबाव बनाने का दौर शुरू होता है।
कब होगी रिलीज
विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स के सपोर्ट से बनी यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर पहचान, आस्था और निजी आजादी के बीच की एक बड़ी जंग को दर्शाता है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अभी से बहस छिड़ गई है।
इसे भी पढ़ें: पूनम पांडे, वैलेंटाइन डे पर मिस्ट्री मैन के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
