शादी की पहली रात दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा  करता रहा वर्क फ्रॉम होम 

कोरोना काल ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। कुछ ऐसे यादगार पल दिए हैं जो हमेशा के लिए याद किये जाएंगे। लेकिन लोगों की मर रही इंसानियत इसके बावजूद भी नहीं जग रही है। कहने को कोरोना संकट और लाकडाउन के चलते लोगों को घर से काम करने की छूट दी गई थी। लोगों की सैलरी भी कम कर दी गई। बावजूद इसके काम का बोझ इतना बढ़ा दिया गया कि लोग अपनों के बीच रहते हुए भी नहीं के बराबर रहे। सोशल मीडिया में इन दिनों ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देख कर आपको भी हैरानी होगी।

कोरोना वायरस के बाद से अधिकत्तर लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। लाकडाउन में वर्क फ्रॉम होम कल्चर ने रफ्तार पकड़ रखी थी। तकनीक ने जहां इस संकट में समय में जरुरत के हिसाब से लोगों के साथ कदम ताल किया। वहीँ आपदा में अवसर तलाशने वालों ने अपने वर्करों के साथ कैसा वर्ताव किया उसका अंदाजा आप इस तस्वीर को देख कर लगा लड़ते हैं। इस तस्वीर में एक कमरे में दूल्हा-दुल्हन नज़र आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों की शादी हुई है। शादी के कपड़ों में ही दोनों दोनों हैं। दुल्हन पति का इंतजार बिस्तर पर कर रही है। लेकिन पति कंप्यूटर पर अपना काम निपटाने में व्यस्त है।

हालाँकि यह तस्वीर कहाँ की है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन इस क्रूर समाज का एक तस्वीर यह भी हैं कि लोग अपने कर्मचारियों से किस हद तक काम ले रहे हैं। काश लोग अच्छी बात करने के साथ ही उस पर अमल करते तो आज ऐसी तस्वीर देखने को न मिलती।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...