शूटिंग से ब्रेक लेकर सौम्या टंडन ने थामी घोड़े की लगाम, बादशाह बना नया यार
Newschuski Digital Desk: अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कामयाबी का लुत्फ उठा रहीं अभिनेत्री सौम्या टंडन इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। सौम्या ने पर्दे पर तो ‘स्पाई एक्शन’ से सबका दिल जीता ही है, लेकिन अब असल जिंदगी में भी वह कुछ साहसी करने निकल पड़ी हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने बचपन के एक अधूरे सपने को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
View this post on Instagram
बचपन का सपना और पहली क्लास
सौम्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह घुड़सवारी (Horse Riding) की ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि घोड़ों के प्रति उनका लगाव बचपन से ही रहा है।
सौम्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, बचपन में मैं अक्सर एक ऐसे बड़े फार्म का सपना देखती थी, जहाँ खूबसूरत घोड़े और कुत्ते हों। मैं खुद को उन घोड़ों पर सवारी करते हुए देखती थी। वे बहुत ही सुंदर और नाजुक जानवर होते हैं।

मुश्किल रहा पहला दिन, पर मिला एक खास दोस्त
घुड़सवारी सीखना जितना रोमांचक है, उतना ही थका देने वाला भी। सौम्या ने कुबूल किया कि ट्रेनिंग का पहला दिन काफी चुनौतीपूर्ण और खतरनाक रहा। शरीर में थकान और पीठ में दर्द होने के बावजूद उनके चेहरे पर मुस्कान थी। इसकी वजह बना एक खूबसूरत सफेद घोड़ा, जिसका नाम बादशाह है।
View this post on Instagram
बादशाह और सौम्या की अनूठी दोस्ती
सौम्या ने मजाकिया अंदाज में बताया कि बादशाह सिर्फ एक घोड़ा नहीं, बल्कि उनका नया सबसे अच्छा दोस्त बन गया है। उन्होंने लिखा, मैंने बादशाह से खूब बातें कीं। सच कहूँ तो वह बहुत अच्छा सुनने वाला (Listener) है, या शायद उसके पास मेरी बातें सुनने के अलावा कोई चारा नहीं था! सौम्या को महसूस होता है कि पहले ही दिन उनके और बादशाह के बीच एक खास कनेक्शन बन गया है।
इसे भी पढ़ें: पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, अंजलि को गलत तरीके से छूने के आरोप में तलब
ट्रेनिंग के बाद सौम्या अब बादशाह से दोबारा मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वह घुड़सवारी में माहिर हो जाएंगी और बादशाह के साथ सरपट दौड़ लगाएंगी।
इसे भी पढ़ें: पाखंडी ज्योतिषी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र और सम्मोहन की आड़ में महिलाओं से रेप
