अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में स्वस्तिक को मंगल- प्रतीक माना जाता रहा है और यहाँ जिन चिन्हों को आप देख रहे हैं इनमें से प्रत्येक चिन्ह पूरी दुनिया में अलग-अलग सभ्यताओं द्वारा प्रयोग में लिया जाता रहा है। इन सभी चित्रों को आप स्वयं गूगल पर सर्च करके देख सकते हैं। स्वस्तिक चिन्ह आपको सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त मिलेगा। जर्मनी के तानाशाह हिटलर के ध्वज में ‘वामावर्त स्वस्तिक’ अंकित था, जिसमें रेखाएँ पीछे की ओर संकेत करती हुई हमारे बायीं ओर मुड़ती हैं। भारतीय संस्कृति में ‘वामावर्त स्वस्तिक’ को अशुभ माना जाता है।

ऋग्वेद की ऋचा में स्वस्तिक को सूर्य का प्रतीक माना गया है और उसकी चार भुजाओं को चार दिशाओं की उपमा दी गई है। सिद्धान्त सार ग्रन्थ में उसे विश्व ब्रह्माण्ड का प्रतीक चित्र माना गया है। उसके मध्य भाग को विष्णु की कमल नाभि और रेखाओं को ब्रह्माजी के चार मुख, चार हाथ और चार वेदों के रूप में निरूपित किया गया है। अन्य ग्रन्थों में चार युग, चार वर्ण, चार आश्रम एवं धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के चार प्रतिफल प्राप्त करने वाली समाज व्यवस्था एवं वैयक्तिक आस्था को जीवन्त रखने वाले संकेतों को स्वस्तिक में ओत-प्रोत बताया गया है।

इसे भी पढ़ें: इस रहस्यमयी रानी ने खूबसूरती बरकरार रखने के लिए किया था यह काम, सैकड़ों पुरुषों से थे संबंध

स्वस्तिक शब्द सु+अस+क से बना है। ‘सु’ का अर्थ अच्छा, ‘अस’ का अर्थ ‘सत्ता’ या ‘अस्तित्व’ और ‘क’ का अर्थ ‘कर्त्ता’ या करने वाले से है। इस प्रकार ‘स्वस्तिक’ शब्द का अर्थ हुआ ‘अच्छा’ या ‘मंगल’ करने वाला। ‘अमरकोश’ में भी ‘स्वस्तिक’ का अर्थ आशीर्वाद, मंगल या पुण्यकार्य करना लिखा है। अमरकोश के शब्द हैं – ‘स्वस्तिक, सर्वतोऋद्ध’ अर्थात् ‘सभी दिशाओं में सबका कल्याण हो।’ इस प्रकार ‘स्वस्तिक’ शब्द में किसी व्यक्ति या जाति विशेष का नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व के कल्याण या ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना निहित है। ‘स्वस्तिक’ शब्द की निरुक्ति है- ‘स्वस्तिक क्षेम कायति, इति स्वस्तिकः’ अर्थात् ‘कुशलक्षेम या कल्याण का प्रतीक ही स्वस्तिक है।

इसे भी पढ़ें: पीपल के पत्ते से मिलता है चमत्कारी लाभ, ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के साथ फेफड़े को रखता है स्वस्थ

Spread the news